फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cng city

इलाहाबाद को सीएनजी सिटी बनाएगी अदानी की कंपनी

Wed, 17 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
cng city
इलाहाबाद को गुजरात की चर्चित अदानी गैस कंपनी सीएनजी सिटी बनाएगी। इसके लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अदानी गैस लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम इंडियन ऑयल अदानी गैस प्रा.लिमिटेड (आईओएजीपीएल) के साथ बुधवार को गोमती नगर स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय पर इसको लेकर करार किया। बुधवार को आईओसी के जीएम व राज्य समन्वयक यूपी सिंह, महाप्रबंधक गैस सुब्रत वर्मा, उप महाप्रबंधक (रिटेल सेल्स) पीपी बोरा और अदानी कंपनी की तरफ से निदेशक राजीव शर्मा की उपस्थिति में करारनामे पर हस्ताक्षर हुए। यूपी सिंह ने बताया कि समझौते के तहत अदानी गैस प्रा.लि. इलाहाबाद के विभिन्न रिटेल पेट्रोल पंपों तक सीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


इसे संगम नगरी को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता के बाद इलाहाबाद शहर में भी प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोल-डीजल वाले ऑटो व टैम्पो का संचालन बंद हो सकेगा। अदानी कंपनी पहले चरण में शहरी एव इससे जुड़े आस पास के के बाहरी क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा करेगी। इसके माध्यम से चिह्नित रिटेल पेट्रोल पंपों को सीएनजी की ऑनलाइन उपलब्धता से जोड़ा जाएगा। दूसरे चरण में कंपनी इस क्षेत्र की दूसरी बड़ी  औद्योगिक इकाइयों को भी व्यावसायिक उपयोग के लिए सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगी।  इंडियन ऑयल प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने के लिए निगरानी रखेगी। वर्तमान में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के पांच अन्य शहरों में ही सीएनजी सप्लाई उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed