फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cm yogi stricked, not aloud any vip protocol in kumbh of shahi snan

सीएम योगी की दो टूक, शाही स्नान के एक दिन पहले और एक दिन बाद नहीं लागू होगा किसी वीआईपी का प्रोटोकॉल

Sun, 06 Jan 2019 01:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Jan 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi stricked, not aloud any vip protocol in kumbh of shahi snan
योगी - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुंभ की तैयारियों की विभागवार समीक्षा के दौरान अफसरों को प्रथम शाही स्नान से पहले सभी काम पूरे कर लेने की हिदायत दी। सीएम कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आम श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ कुंभ के लिए फूलप्रूफ सुरक्षा बंदोबस्त करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि कुंभ की सफलता से यूपी स्वत: आगे बढ़ जाएगा। साथ ही चेताया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन


कुंभनगर की तैयारियों के निरीक्षण के बाद मेला क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि कुंभ को सफल बनाने का सीधा श्रेय यूपी को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि में की गई व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या न पैदा हो, इसके लिए किसी भी वीआईपी का कोई भी प्रोटोकाल एक दिन पहले और एक दिन बाद नहीं रहेगा। कुंभ की सुरक्षा पर उन्होंने जोर दिया। कहा कि कुंभ की सुरक्षा व्यवस्था फुलप्रूफ होनी चाहिए। इसके लिए हर अधिकारी -कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति सचेत रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कुंभ के दौरान आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति पर पूरी तरह से कार्य किया जाए।
विज्ञापन

Cm yogi stricked, not aloud any vip protocol in kumbh of shahi snan
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
श्रद्धालुओं से प्रेमपूर्वक व्यवहार कर उनका मार्गदर्शन करने पर सीएम ने जोर दिया। सीएम ने सुरक्षा की जानकारी डीआईजी कुंभ केपी सिंह से ली। डीआईजी ने पैरामिलिट्री, एनडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस के जवानों की कुंभ में तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों से अवगत कराया। सीएम ने महिला सुरक्षा पर भी चर्चा की। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इस बात का ध्यान दिया जाए कि कुंभ में आने वाले अतिथियों को किसी प्रकार असुविधा न हो।

Cm yogi stricked, not aloud any vip protocol in kumbh of shahi snan
CM YOGI - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और यातायात व्यवस्था का पुख्ता करने का निर्देश दिया। कहा कि कुंभ में यातायात व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कुंभ के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया, ताकि मेला के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग की जाए।
विज्ञापन

Cm yogi stricked, not aloud any vip protocol in kumbh of shahi snan
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
सीएम ने कहा कि इस कुंभ के जरिए विश्व समुदाय को स्वच्छता का संदेश देना है। इसके लिए मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसा कार्य होना चाहिए, जिससे स्वच्छ कुंभ की परिकल्पना का मूर्तरूप दिखाई दे। उन्होंने इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के कार्यों की जानकारी ली और इस सिस्टम की सराहना की। सीएम ने कहा कि आईसीसीसी के जरिए मेला के हर क्षेत्र में पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुंभ में आने वाले लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दी जा जाएं। उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो, इस पर ध्यान दिया जाए।  प्रदेश के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आवास और भोजन की नि:शुल्क सुविधा दी जाए।

Cm yogi stricked, not aloud any vip protocol in kumbh of shahi snan
योगी - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
कुंभ के दौरान स्नान पर्वों पर वीआईपी प्रोटोकॉल जारी न करने का सीएम ने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कुंभ के आयोजन में की गई व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए  किसी भी वीआईपी का कोई भी प्रोटोकाल एक दिन पहले और एक दिन बाद नहीं रहेगा। सीएम ने बताया कि कुंभ के आयोजन को देखने के लिए विभिन्न देशों के प्रमुख तथा कई गवर्नर और मुख्यमंत्री भी आएंगे। इसके मेला प्रशासन के तहत प्रोटोकाल के लिए अलग से एक विभाग गठित करने का उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed