फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi said all major bathing festivals will be held with full grandeur just like Paush Purnima

Magh Mela 2026: सीएम योगी बोले- पौष पूर्णिमा की तरह पूरी भव्यता से होंगे मेले के सभी प्रमुख स्नान

Sat, 10 Jan 2026 10:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 10:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पांच प्रमुख स्नान पर्वों को भव्य और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा की तरह ही आने वाले सभी पर्वों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
CM Yogi said all major bathing festivals will be held with full grandeur just like Paush Purnima
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : X/@myogiadityanath

विस्तार

सीएम योगी ने कहा कि पौष पूर्णिमा की तरह आने वाले पांचों प्रमुख स्नान पर्व भी पूरी भव्यता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराए जाएंगे। प्रशासन का अनुमान था कि पौष पूर्णिमा पर करीब 15 लाख श्रद्धालु आएंगे लेकिन लगभग 31 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि उन्हें भगवान रामानंदजी की 726वीं पावन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जन्मोत्सव के अवसर पर मेले की तैयारी की भी समीक्षा की। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूरे आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और सभी संबंधित विभागों ने व्यापक तैयारी की है। पहले की तुलना में घाटों की लंबाई बढ़ाई गई है, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है और शीतलहर से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ मेला सेवा से जुड़े मोबाइल एप का शुभारंभ किया गया है। कल्पवासी या श्रद्धालु को यदि किसी प्रकार की सेवा या जानकारी की आवश्यकता हो, तो वह मोबाइल एप के माध्यम से प्रशासन से संपर्क कर सकता है और सेवाओं का लाभ ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed