सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर को अपनी श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर माला पहनाने के साथ पुष्प अर्पित किए। सीएम ने इस दौरान सांसद के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।
प्रयागराज : सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, सांसद विनोद सोनकर के पिता को दी श्रद्धांजलि
विंध्याचल में चल रहे मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ हवाई मार्ग से शनिवार को करीब साढ़े चार बजे सांसद विनोद सोनकर के आवास पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के घर करीब 12 मिनट रहे सीएम योगी
सभी को सांत्वना देने के बाद वहां सांसद की भांजी की पांच माह की बेटी सनाया को देखकर सीएम ने पहले उसे दुलारा। बाद में बच्ची को उन्होंने गोद में ले लिया। सांसद के आवास पर सीएम तकरीबन 12 मिनट तक रहे। शाम 4.54 बजे वह घर से बाहर निकले। इस दौरान सीएम ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह आदि से भी मुलाकात की।
शाम 4.58 बजे सीएम विनोद सोनकर के आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। सीएम के जाने के बाद सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि 1995 से ही सीएम से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। एक परिवार के सदस्य के रूप में उन्होंने हम सभी को ढांढस बंधाया। यह भी कहा कि पिता के सपने को आप पूरा करो।
दूसरे कार्यकाल में पहली बार संगम नगरी आए योगी
प्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद पहली बार शनिवार को योगी आदित्यनाथ पहुंचे। खास बात यह रही कि पिछली बार की तरह इस बार भी वह शहर पश्चिम विधानसभा में आए। विधानसभा चुनाव के पूर्व 25 फरवरी 22 को उन्होंने शहर पश्चिम से ही सिद्धार्थ नाथ सिंह के रोड शो में शिरकत की थी।
यूं तो योगी आदित्यनाथ को दस सितंबर को ही प्रयागराज में आना था। तब बाघम्बरी मठ में अखाड़ा परिषद केे अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि में उन्हें वर्तमान महंत बलबीर गिरि ने लखनऊ जाकर आमंत्रित किया था। लेकिन किन्हीं कारणों से सीएम उस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। इस बीच प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद लगातार यही चर्चा होती रही कि सीएम प्रयागराज कब आएंगे।
चुनिंदा लोगों से ही की मुलाकात
आखिरकार दो दिन पहले ही उनका प्रयागराज आने का कार्यक्रम जारी हुआ। इस बीच सीएम प्रयागराज तो आए लेकिन भाजपा के चुनिंदा लोगों से ही उनकी मुलाकात हो सकी। सांसद विनोद सोनकर के दिवंगत पिता अमरनाथ सोनकर को श्रद्धांजलि देने के बाद जब वे बाहर आए तो वहां एक व्हील चेयर में बैठे दिव्यांग के पास कुछ पल के लिए वह रुके। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि वह दिव्यांग कौन था उसे वह भी नहीं जानते। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी उनके घर दूसरी बार आए हैं।
सीएम के लिए मंगाए गए थे स्टील के बर्तन