फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, सांसद विनोद सोनकर के पिता को दी श्रद्धांजलि

Sat, 24 Sep 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 10:32 PM IST
सार

विंध्याचल में चल रहे मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ हवाई मार्ग से शनिवार को करीब साढ़े चार बजे सांसद विनोद सोनकर के आवास पर पहुंचे। 

विज्ञापन
CM Yogi reached Prayagraj, paid tribute to the father of MP Vinod Sonkar
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर को अपनी श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर माला पहनाने के साथ पुष्प अर्पित किए। सीएम ने इस दौरान सांसद के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।




सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ शाम 4.42 बजे के आसपास प्रीतम नगर स्थित सांसद विनोद सोनकर के आवास पर पहुंचने के बाद सबसे पहले सीएम ने सांसद को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने सांसद के दोनों भाई संतोष सोनकर, सुनील सोनकर, पत्नी संगीता सोनकर एवं पुत्र सार्थक और सक्षम सोनकर से मुलाकात की।

CM Yogi reached Prayagraj, paid tribute to the father of MP Vinod Sonkar
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सांसद के घर करीब 12 मिनट रहे सीएम योगी
सभी को सांत्वना देने के बाद वहां सांसद की भांजी की पांच माह की बेटी सनाया को देखकर सीएम ने पहले उसे दुलारा। बाद में बच्ची को उन्होंने गोद में ले लिया। सांसद के आवास पर सीएम तकरीबन 12 मिनट तक रहे। शाम 4.54 बजे वह घर से बाहर निकले। इस दौरान सीएम ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह आदि से भी मुलाकात की।


शाम 4.58 बजे सीएम विनोद सोनकर के आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। सीएम के जाने के बाद सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि 1995 से ही सीएम से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। एक परिवार के सदस्य के रूप में उन्होंने हम सभी को ढांढस बंधाया। यह भी कहा कि पिता के सपने को आप पूरा करो।

CM Yogi reached Prayagraj, paid tribute to the father of MP Vinod Sonkar
Prayagraj News : सांसद विनोद सोनकर के परिजनों से मुलाकात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

दूसरे कार्यकाल में पहली बार संगम नगरी आए योगी

प्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद पहली बार शनिवार को योगी आदित्यनाथ पहुंचे। खास बात यह रही कि पिछली बार की तरह इस बार भी वह शहर पश्चिम विधानसभा में आए। विधानसभा चुनाव के पूर्व 25 फरवरी 22 को उन्होंने शहर पश्चिम से ही सिद्धार्थ नाथ सिंह के रोड शो में शिरकत की थी।


यूं तो योगी आदित्यनाथ को दस सितंबर को ही प्रयागराज में आना था। तब बाघम्बरी मठ में अखाड़ा परिषद केे अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि में उन्हें वर्तमान महंत बलबीर गिरि ने लखनऊ जाकर आमंत्रित किया था। लेकिन किन्हीं कारणों से सीएम उस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। इस बीच प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद लगातार यही चर्चा होती रही कि सीएम प्रयागराज कब आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi reached Prayagraj, paid tribute to the father of MP Vinod Sonkar
Prayagraj News : सांसद विनोद सोनकर के आवास पर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

चुनिंदा लोगों से ही की मुलाकात
आखिरकार दो दिन पहले ही उनका प्रयागराज आने का कार्यक्रम जारी हुआ। इस बीच सीएम प्रयागराज तो आए लेकिन भाजपा के चुनिंदा लोगों से ही उनकी मुलाकात हो सकी। सांसद विनोद सोनकर के दिवंगत पिता अमरनाथ सोनकर को श्रद्धांजलि देने के बाद जब वे बाहर आए तो वहां एक व्हील चेयर में बैठे दिव्यांग के पास कुछ पल के लिए वह रुके। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि वह दिव्यांग कौन था उसे वह भी नहीं जानते। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी उनके घर दूसरी बार आए हैं। 

विज्ञापन

सीएम के लिए मंगाए गए थे स्टील के बर्तन

CM Yogi reached Prayagraj, paid tribute to the father of MP Vinod Sonkar
Prayagraj News : सांसद विनोद सोनकर के आवास पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सांसद विनोद सोनकर के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए खास तैयारियां की गईं थी। प्रीतम नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में बनाए गए पंडाल में सीएम प्रसाद ग्रहण करे उसके लिए अलग इंतजाम किया था। उनके लिए भगवा कपड़ा लगा हुआ एक सोफा भी अलग से लगाया गया था। साथ ही उनके लिए खास स्टील के बर्तन मंगाए गए थे। हालांकि, सीएम दुर्गा पूजा मैदान की जगह सीधे सांसद के घर ही पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रसाद में कुछ ड्राई फ्रूट जरूर खाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed