फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi reached Prayagraj for the second time within a week, took stock of the venue of PM Modi's program

Prayagraj : एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Thu, 12 Dec 2024 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 12:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अभी सात दिसंबर को आए थे। इससे पहले 27 नवंबर को भी वह आए थे। इस तरह से 15 दिनों में यह उनका तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दिन में 12 बजे पुलिस लाइन मैदान पर उतरा। यहां से वह महाकुंभ क्षेत्र के परेड मैदान में बने केंद्रीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन
CM Yogi reached Prayagraj for the second time within a week, took stock of the venue of PM Modi's program
प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सप्ताह के भीतर बृहस्पतिवार को फिर प्रयागराज पहुंचे। संगम पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही प्रधानमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व वह मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल का भी जायजा लिया। सीएम ने केंद्रीय हॉस्पिटल की तैयारियों को सराहा। आईसीयू वार्ड के एआई सिस्टम को भी देका। निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा समय आईसीयू वार्ड में ही बिताया। योगी ने वेंटिलेशन हॉस्पिटल में वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए कहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गंगा रिवर फ्रंट रोड समेत महाकुंभ के कई अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संगमनगरी पहुंच रहे हैं। मोदी गंगा पूजन कर महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। साथ ही सात हजार करोड़ रुपये की निर्माण परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभी सात दिसंबर को आए थे। इससे पहले 27 नवंबर को भी वह आए थे। इस तरह से 15 दिनों में यह उनका तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दिन में 12 बजे पुलिस लाइन मैदान पर उतरा। यहां से वह महाकुंभ क्षेत्र के परेड मैदान में बने केंद्रीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। फिर किला घाट और वहां बनी जेटी का निरीक्षण किया। इसके बाद संगम नोज पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। योगी ने अक्षयवट, हनुमान मंदिर, सरस्वती कूप का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed