फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम ने अनी अखाड़ों में लहराई धर्मध्वजा, महंत धर्म दास बोले- योगी के कार्यकाल में बने राम मंदिर

Sat, 05 Jan 2019 11:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Jan 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi in Prayagraj Kumbh Mela Know All Live Updates
CM YOGI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संगम की रेती पर तीनों अनी अखाड़ों- पंचनिर्मोही अनी अखाड़ा, पंचनिर्वाणी अनी अखाड़ा और पंचदिगंबर अनी अखाड़े में धर्मध्वजा लहराई। सबसे पहले उन्होंने दिगंबर अनी अखाड़े में पहुंचकर पंचरंगा धर्मध्वजा, फिर निर्वाणी अनी अखाड़े में लाल रंग की धर्मध्वजा और सबसे अंत में निर्मोही अनी ने श्वेत रंग की धर्मध्वजा सहित सभी तीनों का ध्वजारोहण किया। तीनों ही धर्मध्वजाओं में शीर्ष पर मोरपंख लगे रहे।






 

CM Yogi in Prayagraj Kumbh Mela Know All Live Updates
CM YOGI

पंचनिर्वाणी अनी अखाड़े में पुरोहित अयोध्या प्रसाद शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीमहंत धर्मदास और मुख्यमंत्री योगी ने गंगाजल से संकल्प और हनुमानजी का पूजन किया। फिर हनुमानजी के जयकारों के बीच डोरी खींचकर मुख्यमंत्री ने धर्मध्वजा फहराई। पंचनिर्मोही अनी में श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्रीमहंत रामजी दास, पंचनिर्वाणी अनी अखाड़े में श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत मोहन दास और पंचदिगंबर अनी में श्रीमहंत कृष्ण दास, श्रीमहंत रामकिशोर दास ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया।

CM Yogi in Prayagraj Kumbh Mela Know All Live Updates
CM YOGI

अखाड़े के अन्य संतों ने भी सीएम का माल्यार्पण किया। पूजन और धर्म ध्वजारोहण में वैष्णव अखाड़ों के जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री सहित अन्य अखाड़ों के प्रतिनिधि और खालसों के संत मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi in Prayagraj Kumbh Mela Know All Live Updates
CM YOGI

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि, सीएम ने सभी अखाड़ों का भ्रमण कर आयोजन को लेकर चर्चा की। सीएम आयोजन कार्य को लेकर  संतुष्ट दिखे।

विज्ञापन
CM Yogi in Prayagraj Kumbh Mela Know All Live Updates
CM YOGI

निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत और राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के मुख्य पक्षकार श्रीमहंत पुष्कार श्री महंत धर्म दास ने कहा कि, अखाड़ें में धर्म ध्वजा फहराने के साथ सीएम को हनुमान की ओर से यह आशीर्वाद दिया गया कि राम मंदिर उनके ही कार्यकाल में बने और वही उस मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंट रखे। उनके साथ रामानंद आचार्य स्वामी हंस देवाचार्य भी मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed