फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ में संगम तीरे मिलेगी फाइव स्टार सुविधा, 50 करोड़ की लागत से बसाई गई टेंट सिटी, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Jan 2019 06:28 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Fri, 04 Jan 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Prayag Raj Kumbh Mela 2019: In Sangam area colonize Tent City, Know significance
tent city in kumbh

प्रयागराज में संगम तट पर शुरू होने जा रहे कुंभ मेले में 50 करोड़ की लागत से एक टेंट सिटी बसाई गई है। टेंट सिटी में श्रद्धालुओं को फाइव स्टार सुविधा दी जाएगी। कुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर 20 अरैल में बन रही टेंट सिटी का नाम इंद्रप्रस्थम दिया गया है। यहां आने वाले मेहमानों को यज्ञ एवं हवन की महत्ता भी बतायी जाएगी। इसके लिए 12 जनवरी से 10 मार्च तक सोमयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस टेंट सिटी की खासियत से हम आपको रूबरू करा रहे हैं। अगली स्लाइड में पढ़े टेंट सिटी में क्या हैं विशेषताएं...


Prayag Raj Kumbh Mela 2019: In Sangam area colonize Tent City, Know significance
tent city in kumbh

टेंट सिटी कई मायनों में 5 स्टार होटल्स को भी मात देती नजर आएगी, खास बात ये है कि महज 2 महीनों के लिए तैयार हो रही इस कॉलोनी को रिकॉर्ड 5 हफ्तों में तैयार किया जा रहा है, सीएम योगी और पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जा रही इस टेंट सिटी को यूपी गर्वनमेंट के साथ पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जा रहा है ।

Prayag Raj Kumbh Mela 2019: In Sangam area colonize Tent City, Know significance
tent city in kumbh

कुंभ के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर जानी जाने वाली इन्द्रपस्थम टेंट सिटी ही है, जो पीएम मोदी और सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 50 एकड़ में 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस कॉलोनी का निर्माण 2 दिसंबर को शुरू हुआ और 10 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इसका उद्घाटन करेंगे। यानी महज 5 हफ़्तों में ये कॉलोनी बनकर तैयार हो जाएगी, महज 2 महीनों के लिए बन रही इस अस्थायी एनआरआई सिटी इन्द्रप्रस्थम को देख कर "भव्य कुंभ- दिव्य कुंभ" की कल्पना साकार होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayag Raj Kumbh Mela 2019: In Sangam area colonize Tent City, Know significance
tent city in kumbh

प्रवासी और उच्च वर्ग के लिए यहां 1000 स्विस कॉटेज तैयार हो रहे हैं,  औसतन यहां एक कॉटेज की लागत 4 लाख से ज्यादा बताई जा रही है, तय कार्यक्रम के मुताबिक 24 जनवरी को प्रवासी भारतीय भी इस 'इन्द्रप्रस्थम' एनआरआई सिटी आएंगे। इस एनआरआई कॉलोनी में 3 श्रेणी के कॉटेज बनाये जा रहे हैं जिन्हें अत्रि, अंगिरासा और गौतमा कॉटेज नाम दिया गया है ।
 

विज्ञापन
Prayag Raj Kumbh Mela 2019: In Sangam area colonize Tent City, Know significance
tent city in kumbh

अत्रि (डीलक्स रूम)- 336 स्क्वायर फ़ीट में बन रहा है इसमें एक डबल बेड पलंग, एक टेबल, 2 सिंगल सोफा, अटैच बाथरूम लांड्री के साथ नाश्ते और खाने को व्यवस्था होगी, इसका 24 घंटे का किराया 11,999 हजार रुपये होगा ।

अंगिरासा ( सुपर डीलक्स)- 448 स्क्वायर फीट में बन रहे इस कॉटेज में डीलक्स रूम की सुविधाओं के साथ गीजर, माइक्रोवेव, स्टडी टेबल के साथ सोफा सेट की व्यवस्था होगी। इसका एक दिन का किराया 15,999 रुपये होगा ।

गौतमा (विला)- ये लग्जरी स्विस कॉटेज है, लगभग 2 बेडरूम वाले फ्लैट के समकक्ष 900 वर्गफुट में डिजाइन इस कॉटेज में 2 बेडरूम, 1 ड्राइंगरूम के साथ डायनिंग एरिया भी है यहां अन्य सुबिधाओं के साथ एलईडी टीवी की सुविधा के साथ 31999 हजार प्रतिदिन का किराया तय किया गया है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed