फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम ने प्रयागराजवासियों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी संभाल कर रखे कुंभ की भव्यता

Thu, 10 Jan 2019 07:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jan 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi gave message to prayagraj People, devotees who come in kumbh 2019 treating like our guests
CM YOGI

कुंभ हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की अनमोल धरोहर है। करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए वर्षों बाद सरकार ने इस बार कुंभ को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया है। हमने शहर को जो भव्यता प्रदान की है, उसे भावी पीढ़ी को संभालकर रखना होगा। यह आह्वान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला के तत्वावधान में ‘करें कुंभ का गान, रखें अतिथि का मान’ सूत्रवाक्य के साथ चंद्रशेखर आजाद पार्क में गुरुवार को स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई मानव शृंखला में किया। अपराजिता अभियान के तहत बनाई गई मानव शृंखला में हजारों स्कूली बच्चों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर सीएम ने दर्शनों के लिए अक्षयवट व सरस्वती कूप खोले जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा बच्चे अक्षयवट के दर्शन के लिए अवश्य जाएं।

CM Yogi gave message to prayagraj People, devotees who come in kumbh 2019 treating like our guests
Human chain

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ को वैश्विक धरोहर का दर्जा दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पहल की। ये पीएम मोदी के प्रयासों का नतीजा है कि कुंभ को यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त संस्कृति धरोहर के रूप में मान्यता दी। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश का कोई प्रधानमंत्री कुंभ पूजन के लिए आया और महापर्व को भव्य रूप देने के लिए करोड़ों रुपये शहर को दिए। इसके अलावा हमने भी इस धार्मिक आयोजन को समूचे विश्व में पहुंचाने के लिए 71 विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया, जिन्होंने यहां आकर अपने-अपने देशों की पताकाएं फरहाईं।

CM Yogi gave message to prayagraj People, devotees who come in kumbh 2019 treating like our guests
Human chain

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल के भीतर हमने इतने विकास कार्य करा दिए हैं कि इस बार के कुंभ में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज का पौराणिक महत्व यहां के लोगों को अभिन्नता प्रदान करता है। कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की कामना रहती थी कि वे अक्षय वट और सरस्वती कूप के दर्शन करें। इसीलिए हमने अक्षयवट और सरस्वती कूप को सबके दर्शनों के लिए खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा भारद्वाज आश्रम में महाऋषि भारद्वाज की प्रतिमा का भी हमने निर्णय लिया है, जिसका अनावरण करने स्वयं राष्ट्रपति यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृति के समागम में हमारा आतिथ्य ऐसा हो, जिसको लोग वर्षों तक याद रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi gave message to prayagraj People, devotees who come in kumbh 2019 treating like our guests
keshav Prasad Maurya
उन्नति के शिखर तक पहुंचें बच्चे : केशव
कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बच्चे पूरे मन से पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में उन्नति के शिखर तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का कर्णधार हैं, वे आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता अभियान की घर-घर अलख जगाने की भी अपील की। भारी संख्या में बच्चों की मौजूदगी देख केशव ने उनके अनुशासन की सराहना करते हुए शिक्षकों-प्रधानाचार्यों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
CM Yogi gave message to prayagraj People, devotees who come in kumbh 2019 treating like our guests
Human chain

शिक्षक की तरह मुख्यमंत्री ने दी सीख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों बच्चों को एक शिक्षक की तरह स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। सीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सरकार ने लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए देश में 2.60 करोड़ शौचालय बनवाए। प्रदूषण को रोकने के लिए ही सरकार ने प्लास्टिक के प्रचलन पर पाबंदी लगाई। प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रयागराज के कुंभ में भी असर दिखाई पड़ेगा। उन्होंने बच्चों को नसीहत दी कि वे कूड़ा यहां-वहां नहीं फेंकें। इसके अलावा वे बड़ों से ये अपील करें कि जिन स्थानों पर डस्टबिन लगवाए गए हैं, कूड़ा उसी में ही डालेंगे। स्वच्छता का भाव और लोगों में भी पैदा हो, इसके लिए उन्हें आज से ही प्रयास शुरू कर देने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed