फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Keshav said: Modi's opponents are furious at the disconnection of power, the new Parliament House is the t

डिप्टी सीएम केशव बोले : सत्ता वियोग में बौखला गए हैं मोदी के विरोधी, नया संसद भवन लोकतंत्र का मंदिर

Sat, 27 May 2023 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 06:17 PM IST
सार

कांग्रेस और सपाई मानसिकता वाले लोग देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का विरोध कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि प्रदेश और देश की जनता सब देख रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 

विज्ञापन
CM Keshav said: Modi's opponents are furious at the disconnection of power, the new Parliament House is the t
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व सांसद उदित राज द्वारा सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक सेंगोल को लेकर दिए गए बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यवक्त की है। प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश का नया संसद भवन लोकतंत्र का मंदिर है। इसके उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का मतलब है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उन्हें अभी संसद भवन में चुनकर नहीं आना है। 

विज्ञापन


कांग्रेस और सपाई मानसिकता वाले लोग देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का विरोध कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि प्रदेश और देश की जनता सब देख रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया है कि यह देश के प्रधानमंत्री का अपमान करने का असफल प्रयास हो रहा है। देश के गौरव के दिन जो विरोध कर रहे हैं उन्हें इसकी सजा जनता की अदालत से मिलेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर भी डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है। कहा कि ना घोड़ा दूर है और ना मैदान दूर है। पता चल जाएगा कि सत्ता किसके पास रहेगी। कांग्रेस और विरोधियों का सूपड़ा साफ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी दुनिया में पीएम मोदी का बज रहा है डंका

हर ओर कमल ही कमल खिलेगा और विकास ही विकास होगा। दुनिया में जब समस्या होती है तो लोग संयुक्त राष्ट्र संघ में जाते हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति आज पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांग रहे हैं। यह पीएम मोदी की नहीं प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, देश और भारत के हर नागरिक का सम्मान है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को बॉस कह रहे हैं। एक देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। 

पूरे दुनिया में पीएम मोदी की जय जयकार हो रही है, जो परिवारवादी, जातिवादी और सामंतवादी पार्टी के नेताओं से सहन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा है कि जो गरीब विरोधी, किसान विरोधी, पिछड़ा विरोधी आदिवासी विरोधी हैं उन्हें इसका जवाब जनता देगी। इसके पूर्व आर्य कन्या इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज में इंदिरा जायसवाल सभागार का लोकार्पण केशव ने किया।

उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने गणेश केसरवानी को  भरपूर आशीर्वाद दिया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कहा कि जैसे 2019 कुंभ के पहले प्रयागराज का कायाकल्प हुआ था उसी तरह 2025 महाकुंभ के पहले शहर की ऐसी तस्वीर बदलेगी की जो लोग शहर के बाहर रहते हैं वह प्रयागराज आने पर इसे पहचान नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed