फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clue found about the scooter rider who fled after throwing the decapitated body, came from the city

Prayagraj : सिरकटी लाश फेंककर भागे स्कूटीसवार का क्लू मिला, शहर की ओर से आया

Wed, 27 Aug 2025 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 07:35 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र में हाथ-पैर व सिट काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है। पता चला है कि लाश को पॉलीथिन में लपेटकर फेंकने वाला स्कूटीसवार शहर की ओर से आया था।

विज्ञापन
Clue found about the scooter rider who fled after throwing the decapitated body, came from the city
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र में हाथ-पैर व सिट काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है। पता चला है कि लाश को पॉलीथिन में लपेटकर फेंकने वाला स्कूटीसवार शहर की ओर से आया था। पुराने यमुना पुुल से होकर वह लवायन कुरिया गांव पहुंचा और फिर शव को फेंककर भाग निकला। पुलिस उसे चिह्नित करने में जुट गई हैं।

विज्ञापन

घटना एक दिन पहले हुई थी। दोपहर 2:30 बजे के करीब स्कूटीसवार एक अधेड़ लवायन कुरिया गांव में पहुंचा था। उसने स्कूटी पर आगे की ओर पॉलीथिन में लिपटा शव लाद रखा था। वहां पहुंचते ही अधेड़ ने स्कूटी से उतारकर शव नाले में फेंका और फिर भाग निकला। पास ही काम करने वाली महिला ने सूचना दी तो गांव के लोग जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई और पॉलीथिन खोलकर देखा गया तो इसमें क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र 17-18 साल लग रही है।

विज्ञापन

उधर जांच के क्रम में पुलिस ने मौके तक आने व जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। इस क्रम में मिर्जापुर रोड पर लगे 50 से ज्यादा कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसमें पता चला कि स्कूटसवार शहर की ओर से आया था। पुराने पुल से होते हुए वह प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे से औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि स्कूटीसवार शहर का हो सकता है। फिलहाल उसकी पहचान के लिए टीमें लगी हुई हैं। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करेली से गायब किशोर तो नहीं मृतक?

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दूसरे दिन भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मर्चरी भेजवा दिया है। हालांकि अब तक यह नहीं पता चल सका है कि वह कौन था। जनपद भर के थानों से जानकारी जुटाने पर पता चला है कि मृतक का हुलिया करेली में रहने वाले एक किशोर से मिलता-जुलता है जो मंगलवार सुबह से ही गायब है। अफसरों का कहना है कि स्कूटीसवार के पकड़े जाने के बाद ही मृतक के बारे में कुछ पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed