{"_id":"57dc56f64f1c1b4509d48301","slug":"cleaning-of-trains-today-in-the-presence-of-officers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की मौजूदगी में आज होगी ट्रेनों की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की मौजूदगी में आज होगी ट्रेनों की साफ सफाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद जंक्शन समेत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रमुख स्टेशनों पर शनिवार को अफसरों की मौजूदगी में ट्रेनों की साफ सफाई होगी। इस दौरान ट्रेनों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण कैसे हो उसके बारे में भी कर्मचारियों को बताया जाएगा। इलाहाबाद जंक्शन पर कार्यक्रम की अगुवाई महाप्रबंधक अरुण सक्सेना करेंगे।
दरअसल रेल मंत्री सुरेश प्रभु की पहल पर स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण भारतीय रेल में ‘रेल स्वच्छता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 25 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में हर रोज सफाई अभियान अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी निकाले जाने की भी तैयारी की गई है। साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे कचरा आदि डस्टबिन में ही फेंके। एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक 17 सितंबर को स्वच्छ पर्यावरण, 18 को स्वच्छ स्टेशन, 19 को स्वच्छ रेलगाड़ी, 20 को स्वच्छ नीर, 21 को स्वच्छ परिसर, 22 को स्वच्छ सहयोग, 23 को स्वच्छ संवाद, 24 को स्वच्छ समर्पण एवं 25 सितंबर को स्वच्छ आहार दिवस मनाया जाएगा।