फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clash in the Akhara: Camp among eunuchs before Kumbh, expelled Bhawani Maa is the new Acharya Gurudutt Akhara

अखाड़े में घमासान : कुंभ से पहले किन्नरों में खेमाबंदी, निष्कासित भवानी मां गुरुदत्त अखाड़े की नई आचार्य

Sun, 20 Oct 2024 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 11:54 AM IST
सार

महामंडलेश्वर भवानीनंद ने शनिवार को अमर उजाला से फोन पर श्रीपंच दशनाम संत गुरुदत्त अखाड़े की आचार्य बनाए जाने की पुष्टि की। इनके अलावा किन्नर समाज के चार संतों को इस अखाड़े का महामंडलेश्वर भी बनाया गया है। अखाड़े के सह संस्थापक स्वामी आदित्यनंद गोल्ड गिरि ने अब तक 30 से अधिक किन्नर संतों के शामिल होने का दावा किया है।

विज्ञापन
Clash in the Akhara: Camp among eunuchs before Kumbh, expelled Bhawani Maa is the new Acharya Gurudutt Akhara
भवानीनंद गिरि उर्फ भवानी मां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ से पहले अखाड़ों में जोड़-तोड़ तेज हो गई है। किन्नर अखाड़े से निष्कासित होने के बाद महामंडलेश्वर भवानीनंद गिरि उर्फ भवानी मां नवगठित श्रीपंच दशनाम गुरुदत्त अखाड़े की आचार्य बनाई गई हैं। पंच दशनाम संत गुरुदत्त अखाड़े की ओर से वह किन्नर संतों के लिए पहली आचार्य बनाई गई हैं।

विज्ञापन

आचार्य के पद पर उनका पट्टाभिषेक करा दिया गया है। शनिवार को इसका वीडियो भी जारी किया गया। इसी के साथ जूना अखाड़े से पृथक हुए संन्यासियों के इस अखाड़े की ओर से चार किन्नर संतों को महामंडलेश्वर के पद पर विभूषित करने का एलान किया गया है। गरीब-कमजोर तबके के संन्यासियों को सम्मान देने के लिए गठित श्रीपंच दशनाम संत गुरुदत्त अखाड़े में किन्नर संतों को मिलाने की बड़ी मुहिम शुरू हुई है।

विज्ञापन


वर्ष-2019 के महाकुंभ में पहली बार संन्यासियों के सबसे बड़े श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े ने किन्नर अखाड़े को अपने साथ जोड़ने की पहल की थी। तब आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में देशभर से किन्नर संत जुड़ने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी कुंभ में ही किन्नर अखाड़े की ओर से पहली बार महामंडलेश्वर की पदवी किन्नरों को प्रदान की गई थी। इस बार महाकुंभ से पहले अस्तित्व में आए श्रीपंच दशनाम संत गुरुदत्त अखाड़े ने भी वंचित और निष्कासित किन्नर संतों को एकजुट कर अपने साथ जोड़ने की मुहिम चलाई है। किन्नर अखाड़े से इस्तीफा देने के बाद अलग हुईं महामंडलेश्वर भवानीनंद गिरि को इस अखाड़े का हाल में ही हरिद्वार में आचार्य बनाया गया है।

महामंडलेश्वर भवानीनंद ने शनिवार को अमर उजाला से फोन पर श्रीपंच दशनाम संत गुरुदत्त अखाड़े की आचार्य बनाए जाने की पुष्टि की। इनके अलावा किन्नर समाज के चार संतों को इस अखाड़े का महामंडलेश्वर भी बनाया गया है। अखाड़े के सह संस्थापक स्वामी आदित्यनंद गोल्ड गिरि ने अब तक 30 से अधिक किन्नर संतों के शामिल होने का दावा किया है।

मुझे श्रीपंच दशनाम गुरुदत्त अखाड़े में अर्धनारीश्वर समाज का आचार्य बनाया गया है। अब देहत्याग करने वाले किन्नर संतों और समाज के लोगों को आचार्य के रूप में मुझे समाधि दिलाने का अधिकार मिल गया है। - महामंडलेश्वर भवानी नंद गिरि भवानी मां

26 को पट्टाभिषेक में शामिल होंगी भवानी मां

श्रीपंच दशनाम संत गुरुदत्त अखाड़े की ओर से 26 अक्तूबर को चौफटका के अनंत माधव मंदिर के पास पांच नए महामंडलेश्वरों के पट्टाभिषेक समारोह में भवानी मां शामिल होंगी। अखाड़े की ओर से उन्हें पट्टाभिषेक समारोह का न्योता भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed