{"_id":"69a5e31aa2b248ba9e0f6091","slug":"claims-of-24-hour-power-supply-on-holi-but-unannounced-power-cuts-add-to-problems-naini-news-c-407-1-sald1005-11824-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: होली पर 24 घंटा बिजली देने का दावा, अघोषित कटौती से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: होली पर 24 घंटा बिजली देने का दावा, अघोषित कटौती से बढ़ी परेशानी
Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
होली पर 24 घंटा बिजली देने का दावा किया जा रहा है जबकि मेजा में अघोषित कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। रात के अलावा सुबह की जा रही कटौती से बिजली के अलावा पानी संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं।
विद्युत उपकेंद्र मेजारोड, नेवढि़या, शुक्लपुर और मेजा के अंतर्गत जुड़े गांवों में रात में तीन से चार घंटे बिजली काट दी जा रही है। खास बात यह कि सुबह चार से 10 बजे तक कटौती की जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त होती जा रही है।
नेवढि़या के अधिवक्ता गुड्डू पांडेय, मेजा के राहुल मिश्रा और केशवपट्टी के गोपाल यादव ने बताया कि अवर अभियंताओं से कई बार शिकायत की गई लेकिन कटौती बंद ही नहीं की जा रही है। जबकि शासन ने होली के मद्देनजर 24 घंटा बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा किया जा रहा है। भाकियू (किसान) के उरुवा ब्लॉक के अध्यक्ष शिवम राय ने कहा कि अगर कटौती बंद नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सुबह छह से आठ बजे तक रोस्टिंग के तहत बिजली की कटौती होती है। अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। फिलहाल तकनीकी खराबी आने से कभी रात में बिजली आपूर्ति बंद रहती है। अघोषित कटौती नहीं की जाती है। -सुरजीत कुमार, एसडीओ मेजा