फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Claiming to be close to mafia Atiq, he extorted Rs 15 lakh by threatening encounter, case registered

Prayagraj : माफिया अतीक का करीबी बता एनकांउटर की धमकी देकर ऐंठे 15 लाख रुपये, एफआईआर दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद का करीबी बताकर बमरौली के लाल बिहारा निवासी मोहम्मद मियां उर्फ शेरू से 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। आरोप है कि व्हॉट्सएप पर रिश्तेदार दंपती ने एसटीएफ के नाम से फर्जी नोटिस भेजा और फिर केस को सेटलमेंट नहीं करने पर एनकांउटर करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Claiming to be close to mafia Atiq, he extorted Rs 15 lakh by threatening encounter, case registered
माफिया अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक अहमद का करीबी बताकर बमरौली के लाल बिहारा निवासी मोहम्मद मियां उर्फ शेरू से 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। आरोप है कि व्हॉट्सएप पर रिश्तेदार दंपती ने एसटीएफ के नाम से फर्जी नोटिस भेजा और फिर केस को सेटलमेंट नहीं करने पर एनकांउटर करने की धमकी दी। पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने पांच महीने बाद जिला न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, मोहम्मद मियां उर्फ शेरू ने बताया कि 19 जून को व्हॉट्सएप पर अंजान मोबाइल नंबर से मैसेज आया। इसमें एसटीएफ के नाम से आए नोटिस में उन्हें व उनके रिश्तेदार सुफियान अहमद व अलकमा बानो को मुलजिम बनाया गया था। पढ़कर घबरा गया जांच पड़ताल करनी चाही तो रिश्तेदार लूसी सिद्दिकी ने घर में समझा बुझाकर व गुमराह कर अपने घर में कैद कर लिया। कहा कि मेरी पहुंच एसटीएफ के लोगों से है पता करके बताते हैं। डर से नोटिस के विषय में किसी अन्य से बातचीत नहीं की।

विज्ञापन


लूसी सिद्दीकी व उनके पति जफर नईम ने मिलकर उनसे व रिश्तेदारों से 25 लाख रुपये की मांग की। धमकाया कि किसी से इसकी जिक्र करोगे तो तुम लोगों को अतीक के साथी बताकर एनकाउंटर कर घर गिरवा दिया जाएगा। अगर नोटिस से अपना नाम कटवाना चाहते हो तो रुपये का इंतजाम करो। आरोप है कि 15 लाख देने बाद कहा गया कि सभी लोगों का नाम नोटिस से कट जाएगा। पत्नी फाईमा ने जब आरोपियों से कहा कि वह खुद एसटीएफ ऑफिस जाकर बात करेंगी तो उसी रात कुछ नकाबपोश घर आए और पत्नी से मारपीट कर धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

एफआईआर के मुताबिक, नकाबपोशों ने कहा कि ज्यादा चालाक बन रही हो जो 15 लाख दिए हैं, उसे भूल जाओ। लूसी मैडम का नाम कही मत लेना नही तो पूरे परिवार को फर्जी केस में फंसाकर जेल भिजवा दूंगा। पता चला कि लूसी सिद्दीकी व जफर नईम ने फर्जी नोटिस भेजकर 15 लाख रुपये की अवैध वसूली की है। मामले में 28 जून 2025 को पुलिस आयुक्त, सीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर एफआईआर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed