फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil Lines Bus Port will be like an airport, will take shape in two years

Prayagraj News: एयरपोर्ट सरीखा होगा सिविल लाइंस बस पोर्ट, दो वर्ष में लेगा आकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civil Lines Bus Port will be like an airport, will take shape in two years
सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य अगले माह शुरू हो जाएगा। अगले दो वर्ष के भीतर एयरपोर्ट सरीखा बस पोर्ट तैयार करने की योजना है। बस स्टेशन परिसर में एक बहुमंजिला इमारत भी बनाई जाएगी। इस इमारत में होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि की सुविधा रहेगी। भविष्य में बस स्टेशन कैसा होगा उसकी तस्वीर भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस बस स्टेशन 4.16 एकड़ में है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत वर्ष 2023 में ही इसके कायाकल्प की जिम्मेदारी बी-टूगेदर जो ओमेक्स कंपनी का ही ब्रांड है, उसे सौंपी गई। कंपनी द्वारा पिछले वर्ष ही बस स्टेशन परिसर में एक बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए मिट्टी का परीक्षण किया गया था। खास बात यह है कि महाकुंभ के पूर्व ही बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य किया जाना था, लेकिन महाकुंभ को देखते हुए इसे मेला संपन्न होने के बाद कराए जाने की बात कही गई। फिलहाल अब एक 13 मंजिला इमारत का पूरा खाका तैयार हो गया है। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बनाए जाने वाले इस बस पोर्ट के निर्माण मानचित्र की स्वीकृति विकास प्राधिकरण द्वारा दे दी गई है।
विज्ञापन

अब कंपनी द्वारा यहां बस स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस बस पोर्ट में एसी वेटिंग लाउंज, अंडरग्राउंड पार्किंग, इलेक्टि्रक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन आदि की सुविधाएं रहेंगी। बस स्टेशन पर दिव्यांग फ्रेंडली काउंटर, रेस्तरा, होटल, रिटेल शॉप, एसी वेटिंग रूम, वीआईपी लाउंज आदि की सुविधा भी रहेगी। डिजाइन कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि जिन लोगों को बसें पकड़नी होंगी, वह सीधे बस पोर्ट पहुंचें और जिन्हें होटल, रेस्तरा, बैंक्वेट हॉल, फूड कोर्ट या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जाना है वह बिना किसी अवरोध के संबंधित स्थान पर पहुंच जाएं। इसके लिए यहां कई लिफ्ट एवं एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस पोर्ट के निर्माण मानचित्र की स्वीकृति मिल चुकी है। माह भर के भीतर यहां बस पोर्ट निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान यहां से संचालित बसों का संचालन शहर के अन्य किसी स्थान से होगा।
यजुवेंद्र कुमार, प्रधान प्रबंधक (पीपीपी) यूपी रोडवेज मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed