{"_id":"5e9b5fa18ebc3e768258c4cf","slug":"city-scientist-faraj-engaged-in-developing-corona-vaccine-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कोरोना का टीका विकसित करने में जुटे प्रयागराज के वैज्ञानिक फराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में कोरोना का टीका विकसित करने में जुटे प्रयागराज के वैज्ञानिक फराज
Sun, 19 Apr 2020 01:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
covid 19
- फोटो : social media
पूरी दुनिया में पांव पसार चुके कोरोना कोविड-19 वायरस से लड़ने के लिए वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। अमेरिका भी महामारी के खिलाफ वैश्विक जंग में कूद गया है और इस देश के वैज्ञानिक भी कोरोना वायरस से लड़ने का टीका विकसित करने में लगे हैं। इन वैज्ञानिकों में अपने शहर का भी एक वैज्ञानिक शामिल है और वो हैं फराज जैदी। जिनकी अगुवाई मेें वैज्ञानिकों की टीम लगातार अनुसंधान कर रही है।
फराज अमेरिका के फिलाडेल्फिया में विस्टार इंस्टीट्यूट के प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। यह संस्थान बायोमेडिकल रिसर्च करता है। फराज ने बताया कि अभी वायरस को पहचानने का काम किया जा रहा है, बाद में डीएनए वैक्सीन बनाई जाएगी। इस वैक्सीन का परीक्षण कर पता लगाया जाएगा कि ये इंसानों पर कितनी कारगर साबित होती है। फराज का कहना है कि हम वैक्सीन को जल्द से जल्द बनाने में सक्षम होंगे, जिसका उपयोग कोरोना संक्रमितों के इलाज में हो सकेगा।