फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City gets no respite from air pollution, AQI crosses 300

Prayagraj News: शहर को वायु प्रदूषण से नहीं मिली राहत, एक्यूआई 300 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
City gets no respite from air pollution, AQI crosses 300
नए साल 2026 का आगमन हो चुका है। प्रयागराज में नए साल के पहले दिन भी शहर की हवा बेहद खराब स्थिति में रही। बृहस्पतिवार को भी तीनों इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी खतरनाक श्रेणी में रहा। ठंड, कोहरे और हवा की धीमी गति के चलते शहर की हवा में प्रदूषक ज्यादा देर तक बने रह रहे हैं। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाई गई लाइव सेंसर मशीन में सबसे ज्यादा खराब वायु प्रदूषण झूंसी में रहा। यहां पीएम 2.5 का स्तर 354 रहा। इसी प्रकार, पीएम 10 का स्तर 292 दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर तेलियरगंज इलाका रहा। यहां पर एमएनआईटी में लगाई गई लाइव सेंसर मशीन ने पीएम 2.5 का स्तर 340 और पीएम 10 का स्तर 173 दर्ज किया। सिविल लाइंस के नगर निगम कार्यालय में लगाई गई लाइव सेंसर मशीन ने पीएम 2.5 का स्तर 306 एवं पीएम 10 का स्तर 163 दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed