फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CISCE Result: CISCE 10th and 12th results released, celebrations celebrated in schools

CISCE Result : सीआईएससीई के दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी, स्कूलों में मना जश्न

Mon, 15 May 2023 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 02:20 PM IST
सार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को दसवीं और बारहवीं के परिणाम एक साथ जारी कर दिए। दोपहर तीन बजे परिणाम आने के साथ ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया।

विज्ञापन
CISCE Result: CISCE 10th and 12th results released, celebrations celebrated in schools
सीआईएससीई रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को दसवीं और बारहवीं के परिणाम एक साथ जारी कर दिए। दोपहर तीन बजे परिणाम आने के साथ ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। परिणाम देखने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन

सीआईएससीई की दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे और परिणाम देखकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। बिशप जानसन स्कूल एंड कॉलेज में दसवीं में 98 प्रतिशत अंक पाकर राज माध्यान व बारहवीं में 95.25 अंक के साथ उत्कर्ष केसरवानी ने स्कूल टॉप किया। सेंट मैरीज कॉन्वेंट में दसवीं में पूर्विका मंडवानी ने 98.6 प्रतिशत अंक और बारहवीं में बनी पांडेय ने 97.5 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


वहीं, गर्ल्स हाईस्कूल में दसवीं में सानवी गुप्ता ने 98.60 और इशिता श्रीवास्तव ने 98.20 अंक हासिल करते हुए क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। स्कूल में बारहवीं की परीक्षा में मारवा नसीब ने 99.25 और जाह्नवी सिंह ने 98.25 अंक हासिल करते हुए स्कूल में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। ब्वायज हाईस्कूल में दसवीं में सार्थक सिंह ने 99.40 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान और बारहवीं में आरव शुक्ला 96.3 अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार यूनिट पब्लिक स्कूल में दसवीं में जैनब फातिमा ने 95.6 प्रतिशत और इंटर में हेबा अंसारी 92.5 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल टॉपर बनीं। टीएमपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बारहवीं में साल्वी यादव 98 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनीं।

इसी के साथ ही सेंट जोसफ कॉलेज में दसवीं में प्रियांशु मुखर्जी 99.20 प्रतिशत अंक और बारहवीं में कान्हा पांडेय 97.25 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल टॉपर बनें। आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं में रीति ने 98.6 और बारहवीं में अयान ने 95.8 फीसदी अंक हासिल करके प्रथम स्थान हासिल किया। बेनहर हाईस्कूल एंड कॉलेज की दसवीं में मो. ओवैसी अंसारी ने 97 और बारहवीं में अमान अंसारी ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed