फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children of the slums of Prayagraj will be the guests of the Governor, will have lunch at Raj Bhavan.

Prayagraj : राज्यपाल के मेहमान होंगे प्रयागराज की झुग्गी झोपड़ी के बच्चे, राजभवन में करेंगे लंच

Fri, 03 Nov 2023 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 01:21 PM IST
सार

मंत्री और शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रत्येक वर्ष अनोखे अंदाज में अपने विधानसभा क्षेत्र की दलित बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मॉल में शॉपिंग कराकर दीपावली मनाते हैं, लेकिन इस वर्ष बस्ती में रहने वाले बच्चों की दीपावली बहुत खास होगी।

विज्ञापन
Children of the slums of Prayagraj will be the guests of the Governor, will have lunch at Raj Bhavan.
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ पूर्व महापौर अभिलाष गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले 209 परिवारों के बच्चे और उनके माता-पिता समेत 900 लोग चार राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मेहमान होंगे। यह बच्चे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नेतृत्व में राजभवन में राज्यपाल के साथ लंच करने के साथ ही उनका आर्शीवाद और सानिध्य प्राप्त करेंगे। शुक्रवार को सभी बच्चे अपने परिजनों के साथ दर्जनभर से अधिक बसों से लखनऊ के लिए रवाना हुए। यह सभी बच्चे राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित सिटी कार्ट मॉल में दीपावली की खरीददारी भी करेंगें।

विज्ञापन


मंत्री और शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रत्येक वर्ष अनोखे अंदाज में अपने विधानसभा क्षेत्र की दलित बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मॉल में शॉपिंग कराकर दीपावली मनाते हैं, लेकिन इस वर्ष बस्ती में रहने वाले बच्चों की दीपावली बहुत खास होगी। 51 दलित एवं मलिन बस्तियों में रहने वाले 209 परिवारों के 410 बच्चे अपने माता-पिता के साथ लखनऊ के मॉल में न सिर्फ दिपावली की शॉपिंग करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही लखनऊ के एक रिजॉर्ट में रात बिताने के साथ ही राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात करने के साथ ही उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे। बच्चों और उनके माता पिता के साथ ही करीब 900 लोग राज्यपाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। राजभवन का भ्रमण करने के बाद वापस प्रयागराज लौट जाएंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Children of the slums of Prayagraj will be the guests of the Governor, will have lunch at Raj Bhavan.
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ पूर्व महापौर अभिलाष गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

राज्यपाल से मिली प्रेरणा

मंत्री नंदी ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल महिला एवं बाल विकास एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर बेहद चिंतित रहती हैं और समय-समय पर हम सभी को प्रोत्साहित करती रहती हैं। 

राज्यपाल बच्चों को देंगी उपहार

प्रयागराज से बच्चों और उनके परिवार वालों को बसों के जरिए लखनऊ ले जाएंगे। लखनऊ में फैजाबाद रोड पर स्थित आनंदी वाटर पार्क एवं रिजॉर्ट में इन्हें ठहराया जाएगा। राजधानी के मुंशी पुलिया स्थित सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल में मंत्री नंदी की तरफ से इन बच्चों को खरीददारी कराई जाएगी। इसके बाद बच्चों को अगले दिन राजभवन ले जाया जाएगा। राजभवन में गवर्नर आनंदीबेन पटेल इन बच्चों को उपहार देंगी और इनके साथ दीपावली मनाएंगी। गरीब बच्चे राजभवन में ही दोपहर का भोजन करेंगें। 

अनूठे अंदाज में दीपावली मनाएंगे गरीब बच्चे

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी हर घर रोशनी, हर घर दीपावली अभियान के तहत प्रयागराज की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को दीपावली के मौके पर शॉपिंग मॉल में ले जाकर खरीददारी कराते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। वह झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ अनूठे अंदाज में दीपावली मनाते हैं। यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी मंत्री नंदी की इस पहल से खासी प्रभावित हैं। मंत्री नंदी ने बच्चों की दीपावली इस बार राज भवन में मनवाने का गवर्नर आनंदीबेन पटेल से अनुरोध किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

गवर्नर आनंदीबेन पटेल के साथ करेंगे लंच

बच्चे और उनके परिवार के लोग राजभवन में ही गवर्नर आनंदीबेन पटेल और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ लंच करेंगे। इसके बाद बच्चों को वापस प्रयागराज में उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। बच्चों को गिफ्ट भी दिया जाएगा। गवर्नर हाउस में इन बच्चों के लिए कल्चरल प्रोग्राम भी पेश किए जाएंगे।

मंत्री नदी का कहना है कि दीपावली पर हर तरफ रोशनी होती है। पटाखे फोड़े जाते हैं। लोग एक दूसरे को उपहार देते हैं, लेकिन गरीबी की वजह से झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले बच्चों को त्योहार पर भी खुशियां नसीब नहीं होतीं। वह पिछले कई सालों से बच्चों को शॉपिंग मॉल में खरीददारी करा कर उन्हें उपहार देते थे, लेकिन इस बार वह बच्चों को लखनऊ ले जाएंगे। इनमें तमाम ऐसे बच्चे भी होंगे जो पहली बार बसों पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed