फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children are moving ahead in preserving cultural heritage and traditions: PN Singh

सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोने में आगे बढ़ रहे नौनिहाल : पीएन सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Children are moving ahead in preserving cultural heritage and traditions: PN Singh
सामाजिक समरसता की धरती शृंग्वेरपुरधाम में भारतीय सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोने में नौनिहाल आगे बढ़ रहे हैं। यह बातें जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने शृंग्वेरपुर धाम में आयोजित पांच दिवसीय 36वें राष्ट्रीय रामायण मेले के दूसरे दिन रविवार को कही।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से डीआईओएस ने कहा कि वह अपना सौभाग्य समझते हैं की इतनी पवित्र भूमि पर उन्हें आने का अवसर मिला और विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति सुखद आनंद देती है। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रसाद मिश्र ने की। उन्होंने श्री राम को त्रेता और कृष्ण को द्वापर युग का आदर्श बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम और कृष्ण तो युग प्रवर्तक थे, जिन्होंने बहुत कम उम्र में पूरी दुनिया को सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करना सिखाया। इस मौके पर डीआईओएस ने कार्यक्रम के संयोजक राजमणि शास्त्री के साथ अमर सिंह, भरत चंद्र मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, संजीव त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह, श्रीनारायण यादव, सौरभ पांडेय, संजीव मिश्र, सुभाष यादव, तीर्थराज यादव समेत अन्य को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और रामायण की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल मिश्रा ने किया। राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण पांडे ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। स्वागत भाषण महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed