फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Secretary Alok Ranjan extension challenged

मुख्य सचिव आलोक रंजन के सेवा विस्तार को चुनौती

Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन को सेवा विस्तार देने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मांग की गई है कि सेवा विस्तार देने के आदेश को रद किया जाए तथा आलोक रंजन को मुख्य सचिव के पद से हटाया जाए। याचिका पंजाब प्रांत के पूर्व डीजीपी जेएफ रिबेरा और अन्य रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस अधिकारियों की ओर से दाखिल की गई है। इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि आलोक रंजन ने प्रदेश सरकार की संस्तुति पर केंद्र सरकार ने 23 मार्च 2016 को सेवा विस्तार दे दिया है, जबकि वह भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई अदालत में चल रहे मुकदमे का सामना कर रहे हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने नौ अप्रैल 2015 को जारी स्थानांतरण नीति में कहा है कि संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले कर्मचारियों की संवेदनशील पदों पर तैनाती न की जाए। आलोक रंजन को मुख्य सचिव के अति संवेदनशील पद पर तैनाती देकर सरकार ने अपनी ही नीति का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed