{"_id":"6af773f81559eaf58f0b62d0","slug":"chhath-puja-thali-becomes-costlier-prices-of-fruits-and-vegetables-have-doubled-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-23105-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ :: पूजा की थाली महंगी, फल-सब्जी के दोगुने हो गए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ :: पूजा की थाली महंगी, फल-सब्जी के दोगुने हो गए दाम
Sat, 14 Nov 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
हरिसेनगंज- मऊआइमा के पड़ाव चौराहे पर सजी फल की दुकान
- फोटो : 1
आस्था के महापर्व छठ पर इस बार महंगाई ने व्रतियों की जेब पर सीधा असर डाला है। मऊआइमा बाजार में प्रसाद की हर चीज के दाम आठ महीने पहले के मुकाबले दोगुने तक बढ़ गए हैं।गृहिणियों का कहना है कि इस बार पूजा का खर्च पिछले साल से 30 से 40 प्रतिशत ज्यादा आ रहा है।
मऊआइमा मंडी में इस समय प्याज 65 रुपये किलो बिक रहा है, जो 8 महीने पहले 20-25 रुपये किलो था। टमाटर 20 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है। आलू 15-18 रुपये से बढ़कर 25 रुपये किलो पहुंच गया है। सब्जी तो छोड़िए, छठ के प्रसाद में चढ़ने वाला फल भी महंगा हो गया है।
बाजार में केला 50-60 रुपये दर्जन बिक रहा है, जो पहले 30-35 रुपये में मिल जाता था। नारियल 40-50 रुपये पीस, गन्ना 40-50 रुपये जोड़ा और सेब 150-180 रुपये किलो पर पहुंच गया है। ठेकुआ के लिए जरूरी गुड़ 60 रुपये से बढ़कर 90 रुपये किलो और घी 650 रुपये से बढ़कर 750 रुपये लीटर हो गया है। सूप-दउरा, बांस की टोकरी और पूजा की अन्य सामग्री भी 20 से 30 रुपये महंगी मिल रही है।
विज्ञापन
कस्बे की ममता देवी का कहना है कि छठी मैया के लिए व्रत तो रखा है, लेकिन बाजार जाकर हाथ खाली हो जाता है। सूप सजाने में ही 800-1000 रुपये लग जा रहे हैं। पहले इतने में पूरा प्रसाद हो जाता था।
बाजार के फल विक्रेता अब्दुल खालिक ने बताया कि थोक मंडी से ही माल महंगा आ रहा है। छठ के कारण मांग बढ़ गई है, इसलिए दाम और बढ़ गए हैं। ग्राहक आ तो रहे हैं, लेकिन पहले की तरह खुलकर खरीदारी नहीं कर पा रहे।
गृहिणियों का कहना है कि उन्होंने खर्च कम करने के लिए प्रसाद में कटौती कर दी है। कोई फल कम कर रहा है, तो कोई ठेकुआ की मात्रा घटा रहा है। लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं आई है।
दुकानदारों का कहना है कि छठ के बाद दाम में कुछ कमी आ सकती है। फिलहाल व्रतियों को महंगाई के बीच ही आस्था का पर्व मनाना पड़ रहा है। बनिया तालाब पर भी इस बार सादगी के साथ ही छठ मनाया जा रहा है।