{"_id":"606e02a28ebc3e593b402ecf","slug":"charge-sheet-filed-against-atiq-brother-in-law-in-deoria-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड में अतीक के साढ़ू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड में अतीक के साढ़ू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Thu, 08 Apr 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया अपहरण कांड में अतीक के साढ़ू इमरान जई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इमरान के अलावा अन्य सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। अतीक ने देवरिया जेल में अपने ही खास आबिद प्रधान के दामाद जैद का अपहरण करवाकर देवरिया जेल में पिटाई की थी। घटना के कई महीनों बाद अतीक और इमरान समेत के खिलाफ अपहरण की रिपोट दर्ज की गई थी।
पोंगहट पुल के पास रहने वाले जैद का 2018 में अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया था। वहां अतीक अहमद ने जैद की जमकर पिटाई की थी। दोनों के बीच एक जमीन को लेकर मामला फंस गया था। जैद ने एक जमीन बेच दी थी जिसे बेचने के लिए अतीक ने मना किया था। इसका पता चलते ही अतीक ने अपने साढ़ू इमरान जई की मदद से धूमनगंज से जैद का अपहरण करवा लिया था। अतीक उस समय देवरिया जेल में बंद था। अतीक ने उसे जेल में जमकर पीटा था।
घटना के बाद अतीक का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें जैद को धमकी दी गई थी। बाद में जब लखनऊ का मोहित जायसवाल अपहरणकांड हुआ तो जैद ने भी अतीक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर लिखाई थी। उसी मामले में अतीक और उसके साथियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। साढ़ू इमरान जई बचा हुआ था। इंस्पेक्टर धूमनगंज अनुपम ने बताया कि आज इमरान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।