{"_id":"5a9c4f0c4f1c1b8e238bbca1","slug":"change-in-political-equation-in-bjp-restlessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले सियासी समीकरण से भाजपा में झलकी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले सियासी समीकरण से भाजपा में झलकी बेचैनी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सपा को समर्थन देने की बसपा की घोषणा के बाद फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के दिग्गजों को अब साख बचाने की चिंता सताने लगी है। नए बने सियासी समीकरण से प्रीतमनगर की जन सभा में नेताओं के चेहरे पर बेचैनी साफ दिखी। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने भाषणों में सपा और बसपा की सरकारों को पिछड़ेपन का जिम्मेदार बताया वहीं भाजपा के हर मजबूत पक्ष को गिनाते रहे।
सीएम का इशारा था कि अब तक प्रयाग के लिए जो कभी नहीं हुआ, वह अब होगा। कुंभ को वर्ल्ड इवेंट के रूप में पेश करने के सपने दिखाए तो प्रयाग को विकास की हर योजना का हिस्सा बनाने का भरोसा दिलाने से भी नहीं चूके। सीएम ने यह बताते की कोशिश की कि 11 महीने पहले सांसद रहे डिप्टी सीएम को केंद्र से धन की स्वीकृति दिलाने के बाद भी सपा सरकार में किस तरह फूलपुर के विकास को लेकर जूझना पड़ता था। जन सभा के दौरान डिप्टी सीएम केशव बार-बार समर्थकों-मतदाताओं से हाथ उठवाते रहे। वह सपा शासन में गुंडा-माफिया के वर्चस्व से लेकर विकास में रोड़े डाले जाने तक की जनता को याद दिलाने लगे। फूलपुर के पिछड़ेपन के लिए नाम लिए बगैर पिछली बसपा सरकार पर भी निशाना साधा। भाजपा के दिग्गज यह बताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे कि उनके अलावा किसी भी दल ने इस इलाके का न तो कभी विकास किया न करेगा। डिप्टी सीएम ने तो यहां तक कह डाला कि आप वोट के रूप में इस बार हमें कर्ज दीजिए, हम चुनाव बाद ब्याज के रूप में चुकता कर देंगे। इसके लिए कम से कम 60 फीसदी मत भाजपा के पक्ष में आने चाहिए। फूलपुर जीतने के लिए इसी तरह उन्होंने कई बार हाथ उठवाया, भरोसा मांगा और भावुक अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया। गर्मी पड़ेगी ऐसे में वोटरों को बूथ तक लाने की जिम्मेदारी से न चूकें।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रीतमनगर की जनसभा में भाजपा और सपा उम्मीदवार की तुलना भी की। बताया कि कौशलेंद्र विनम्र और जनता के बीच रहने वाले हैं। वह फूलपुर से उप चुनाव जीतकर बड़े नेता बनेंगे, लेकिन सपा प्रत्याशी ने जिस दिन नामांकन किया उसी दिन से उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जिस दिन चुनाव परिणाम आएगा, उस दिन उनका राजनीतिक कॅरियर खत्म हो जाएगा।