{"_id":"598cbe3b4f1c1bbf398b46fb","slug":"chairperson-of-the-selection-board-hira-lal-also-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड के चैयरमैन हीरा लाल ने भी दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड के चैयरमैन हीरा लाल ने भी दिया इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : इलाहाबाद
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन पूर्व आईएएस हीरा लाल गुप्ता ने आखिरकार बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक संजय अग्रवाल को इस्तीफा सौंपा। उनके पहले उच्चतर सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल भी सरकार को इस्तीफा सौंप चुके हैं।
चयन बोर्ड और चयन आयोग को भंग कर नया आयोग बनाने की तैयारी के बीच इनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं। लखनऊ में कई बैठकों में भी दोनों चेयरमैन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया था। हीरा लाल गुप्ता ने करीब 15 दिन इस्तीफा देने का संकेत दे दिया था। हालांकि उनके पहले प्रभात मित्तल ने इस्तीफा दे दिया था। श्री गुप्ता 26 फरवरी 2016 में चयन बोर्ड के चेयरमैन बने थे। उनके कार्यकाल में टीजीटी, पीजीटी 2011 की परीक्षा हुई। यह मामला हाईकोर्ट में लंबित था, जिसका निस्तारण कराने के बाद उन्होंने वर्ष 2016 में परीक्षा कराई और पिछले माह इसके कुछ विषयों का परिणाम भी जारी किया। इसके साथ उन्होंने टीजीटी, पीजीटी 2013 का साक्षात्कार कराया। इसके बाद टीजीटी-पीजीटी 2016 का विज्ञापन जारी किया और इसकी परीक्षाएं अक्तूबर 2017 में कराने के लिए तिथियां भी जारी कर दी थीं।
इसके पहले प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होने के बाद सभी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। कुछ अभ्यर्थी इस मामले को हाईकोर्ट में लगे तो शासन ने किसी भी तरह की रोक से इंकार किया। इसके बाद ही चेयरमैन हीरा लाल गुप्ता ने 2011 का परिणाम जारी करने तथा 2016 की परीक्षा की तिथि घोषित करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्यों से भी इस्तीफा मांग लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के जरिए बृहस्पतिवार को यह सूचना यहां पहुंच गई। वर्तमान में नरेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, आशा लता सिंह, कुमारी रमेश शर्मा एवं अनीता यादव बोर्ड सदस्य के रूप में तैनात हैं।