फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV footage will be organized in the city

शहर में चप्पे-चप्पे पर होगी सीसीटीवी की नजर

Sun, 25 Feb 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage will be organized in the city
सीसीटीवी - फोटो : demo
स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। शहरी विकास मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. समीर शर्मा ने इसके माध्यम से सिटी सर्विलांस सिस्टम विकसित करने का खाका प्रस्तुत किया। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में अन्य शहरों की सफल योजनाओं को भी यहां शामिल करने निर्देश दिया। उन्हाेंने कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


अपर सचिव ने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्मार्ट कंट्रोल रूम तथा इसके आसपास सार्वजनिक वीडियो वॉल विकसित करने पर भी चर्चा। ताकि, केंद्रीयकृत रूप से शहर के हर क्षेत्र की कानून व्यवस्था तथा जनसुविधाआें पर नजर रखी जा सके। इसी तर्ज पर कुंभ क्षेत्र में भी नजर रखने की योजना पर चर्चा हुई। इसके लिए उन्हाेंने बड़ोदरा का उदाहरण दिया। अपर सचिव ने यातायात के दबाव और जाम पर नियंत्रण के लिए बाइकिंग के माध्यम से गति को बढ़ावा देने की बात कही। विशाखापट्टनम नगर की तर्ज पर स्मार्ट कैंपस तथा दिव्यांगों और बच्चों के लिए एबिलिटी पार्क की अवधारणा प्रस्तुत की। अपर सचिव ने कई अन्य योजनाओं पर चर्चा की। इसी क्रम में मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के मानकों पर 25 करोड़ जंक्शन विकसित किए गए हैं। पेंट माई सिटी योजना शुरू की गई है। इसके तहत प्रमुख मार्ग की दीवारों, पुल, पानी के ओवरहेड टैंक आदि स्थानों पर म्यूरल बनाए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि सड़क के किनारे की उपेक्षित स्थानों को बहुउपयोगी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है। स्मार्ट सिटी की अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत,  आईजी रेंज रमित शर्मा, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एडीए के उपाध्यक्ष भानुचंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपर सचिव की समीक्षा बैठक में कुंभ में सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि कुंभ-2019 में 25 हजार फाइबर तथा 40 हजार टेंट के शौचालय बनाए जाएंगे। 20 हजार से अधिक यूरिनल बनाए जाएंगे। ठोस कचरा के एकत्रीकरण के लिए 12 हजार से अधिक डस्टबिन रखी जाएगी। मेला क्षेत्र के 20 सेक्टर में 40 काम्पैक्टर, 120 टाटा एस. वाहन से कचरा निस्तारण किया जाएगा।  आने वाले दिनों में शहरियों को इंटरनेट के उपयोग के लिए जेब हल्की नहीं करनी पड़ेगी। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत वाईफाई की सुविधा मिलेगी। अपर सचिव की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed