फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV footage of Additional Private Secretary recruitment exam summoned in High Court, demand for double exam

High Court : अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज हाईकोर्ट में तलब, दोबार परीक्षा की मांग

Sat, 10 Aug 2024 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की अदालत ने याची आकांक्षा गुप्ता व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर अधिवक्ता सूर्यांश मिश्र को सुन कर दिया। याचियों का कहना है कि 28 जून को लोकसेवा आयोग में हुई टायपिंग परीक्षा के दौरान बिजली चली गई थी।

विज्ञापन
CCTV footage of Additional Private Secretary recruitment exam summoned in High Court, demand for double exam
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट ने लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित अपर निजी सचिव की टायपिंग परीक्षा की सीसीटीवीवी फुटेज तलब की है। याची का कहना है कि परीक्षा के दौरान बिजली कट गई थी। इसलिए कई अभ्यर्थियों के पेपर खराब हो गए। इसलिए परीक्षा दोबारा कराई जाए।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की अदालत ने याची आकांक्षा गुप्ता व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर अधिवक्ता सूर्यांश मिश्र को सुन कर दिया। याचियों का कहना है कि 28 जून को लोकसेवा आयोग में हुई टायपिंग परीक्षा के दौरान बिजली चली गई थी। इस दौरान कई कंप्यूटर बंद हो गए तो कुछ में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई। इससे अभ्यर्थी निर्धारित समय का सदुपयोग नही कर पाए।

विज्ञापन

कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसेवा आयोग से परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी की फुटेज तलब की है। कोर्ट ने निबंधक अनुपालन को आदेश की प्रति लोकसेवा आयोग की 24 घंटे के भीतर तामील कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

मामला अक्तूबर 2023 में विज्ञापित अपर निजी सचिव के 331 पदों की भर्ती का है। इस भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा देनी होती है। इसमें पांच मिनट की टंकण परीक्षा में 40 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार से टाइपिंग करना होता है। टाइपिंग परीक्षा के दौरान बिजली कटने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed