फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse special category student

विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चे छोड़ सकेंगे बची परीक्षाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
cbse special category student
प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक से 15 जुलाई के बीच शुरू होने वाली परीक्षाओं में दिव्यांग छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने विशेष आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को परीक्षा में शामिल होने अथवा न होने का विकल्प दिया है। बोर्ड की ओर से विशेष छूट परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन को लेकर दी गई है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को लिखने केलिए एक सहायक दिया जाता है, सहायक परीक्षार्थी की बगल में ही बैठकर प्रश्नपत्र लिखेगा। ऐसे में कोरोना संकट के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना कठिन होगा। सीबीएसई ने बच्चों की इसी समस्या को ध्यान में रखकर परीक्षा में शामिल होने अथवा नहीं शामिल होने का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड का कहना है कि ऐसे छात्रों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए लिखने केलिए सहायक उपलब्ध नहीं होने की दशा में परीक्षा छोड़ने का विकल्प दिया गया है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे इस संबंध में संबंधित स्कूल को जानकारी दे सकते हैं। बोर्ड इन छात्रों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन योजनाके अनुसार तैयार करेगा। विशेष आवश्यकता की श्रेणी 0 बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की श्रेणी में दृष्टिबाधित, मस्कुलर डिस्ट्राफी, लोकोमीटर इंपेयर्ड और कम ऊंचाई वाले छात्र-छात्राएं आएंगे। इन बच्चों को परीक्षा में शामिल होने अथवा नहीं होने के बारे में स्वयं निर्णय लेना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए जब परीक्षार्थी के पास बैठकर लेखक उत्तर नहीं लिख पाएगा तो ऐसे में इस प्रकार के छात्रों को परीक्षा छोड़ना अंतिम विकल्प रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed