फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE examinations , English Chke test paper

सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी के पर्चे में चहके परीक्षार्थी

Tue, 03 Mar 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
CBSE examinations , English Chke test paper
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हुईं। सोमवार से उत्तर प्रदेश में 190 परीक्षा केन्द्रों पर सीबीएसई की ओर से 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन 12 वीं में इंगलिश इलेक्टिव, फंक्शनल इंगलिश और इंगलिश कोर की परीक्षा में कुल 92 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन



इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में पहले दिन बोर्ड परीक्षा में 1.33 लाख परीक्षा शामिल हुए। इलाहाबाद में कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर पहले दिन 12 वीं की परीक्षा में 5600 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा में प्रश्नपत्र अच्छा होने से परीक्षार्थियों के चेहरे का तनाव जाता रहा। 10 वीं की परीक्षा में कठिन विषय नहीं होने और अधिकांश परीक्षार्थियों के स्कूल बेस्ड परीक्षा में शामिल होने से संख्या कम रही।
विज्ञापन


पहले दिन की परीक्षा 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी। परीक्षा केन्द्र के अंदर जाते समय परीक्षार्थियों के चेहरे पर पहले दिन की परीक्षा का जो तनाव था, वह परीक्षा के बाद दूर होता दिखाई पड़ा। परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से उत्साह के साथ पर्चे में शामिल एक-एक प्रश्न के बार में चर्चा की। टैगोर पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकले राहुल और आकृति ने बताया कि सीबीएसई ने प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अलग से समय तय किया है, ऐसे में पर्चा मिलने के बाद झटपट प्रश्न हल करने का दबाव नहीं था। इसी परीक्षा केन्द्र पर राजीव और अमिता ने बताया कि प्रश्नपत्र में शामिल छोटे प्रश्नों को हल करने के बाद पहले दबाव कम करने के बाद बड़े प्रश्नों को हल करने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय विद्यालय न्यू कैंट, केन्द्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, केन्द्रीय विद्यालय बमरौली, केन्द्रीय विद्यालय मनौरी, केन्द्रीय विद्यालय नैनी, केन्द्रीय विद्यालय फूलपुर,आर्मी स्कूल, जगत तारन गोल्डेन जुबली, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, टैगोर पब्लिक स्कूल, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, बेथनी कान्वेंट एवं वाईएमसीए स्कूल एवं कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।


सीबीएसई की ओर से मंगलवार को 10 वीं की विज्ञान की परीक्षा है। पहले से ही घरेलू परीक्षा चुन लेने के कारण 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में मात्र 41 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। दसवीं में इस बार कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 1.19 लाख  है। इसमें से 78 हजार घरेलू परीक्षा में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed