फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI re-examined OMR review

सीबीआई ने तलब की पुनर्परीक्षा की ओएमआर

Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
CBI re-examined OMR review
सीबीअाई रेड
सीबीआई ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2015 में आउट हुए पहले पेपर की पुनर्परीक्षा से संबंधित ओएमआर शीट तलब कर ली है। इस परीक्षा में सपा के करीबी रहे प्रदेश के एक पूर्व बड़े अफसर के बच्चों का भी चयन हुआ था। हालांकि, उत्तर प्रदेश लोक सेव आयोग की ओर से सीबीआई को केवल सर्टिफाइड फोटोकॉपी ही दी जा रही है, जबकि सीबीआई के अफसर मूल कॉपी की मांग रहे हैं। हालांकि, आयोग के अफसरों का दावा है कि सीबीआई जो दस्तावेज मांग रही है, वे सभी उसे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 19 मार्च 2015 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का पहला पेपर आउट हो गया था। इसके बाद आयोग को 10 मई को परीक्षा दोबारा करानी पड़ी थी। पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक विवादों में घिरी रही। इसी परीक्षा में सपा के करीबी रहे प्रदेश के एक पूर्व बड़े अफसरों के बच्चों का भी चयन हुआ था। उस वक्त तमाम प्रतियोगियों ने इस चयन पर सवाल भी उठाए थे। इसी परीक्षा में महिला अभ्यर्थी सुहासिनी बाजपेयी की कॉपी का कोड बदले जाने का मामला भी सामने आया था। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने जो पेपर आउट हुआ था, उस पेपर की परीक्षा से संबंधित ओएमआर के साथ बाद में दोबारा आयोजित की गई परीक्षा की ओएमआर शीट भी आयोग से तलब कर ली है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम आयोग के कंप्यूटरों से मिले डाटा का विश्लेषण करेगी और साथ ही दो बार आयोजित की गई पहले पेपर की परीक्षा से संबंधित ओएमआर का कंप्यूटरों से प्राप्त डाटा के साथ मिलान किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में जिस तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं, उसे देखते हुए यही अनुमान लगाया जा रहा है कि डाटा और ओएमआर के मिलान के बाद बड़ी गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि दूसरी बार आयोजित परीक्षा की ओएमआर की मूल कॉपी आयोग देने को तैयार नहीं है। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि सीबीआई जो भी दस्तावेज मांग रही है, सभी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मूल कॉपी से मिलान के बाद सभी दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी सीबीआई को देने के लिए तैयार की जा रही है। साथ ही विशेष मामलों में सीबीआई को कुछ मूल दस्तावेज भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीसीआईडी भले ही आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2016 का पेपर आउट होने की जांच कर रही हो, लेकिन सीबीआई ने भी अपने स्तर से मामले में छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि आयोग की ओर से सीबीआई को जिन परीक्षाओं के दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपियां दी जा रही हैं, उनमें आरओ/एआरओ परीक्षा-2016 से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। इसके साथ ही सीबीआई ने आयोग के कंप्यूटरों से भी इस परीक्षा से संबंधित डाटा स्कैन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed