{"_id":"60b101a3ea85a30ac943ea33","slug":"case-of-shroud-from-the-dead-body-under-the-scrutiny-of-many-including-councilor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शव से कफन उठाने का मामला: पार्षद समेत कई जांच के दायरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव से कफन उठाने का मामला: पार्षद समेत कई जांच के दायरे में
Fri, 28 May 2021 08:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
गंगा घाट
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रृंग्वेरपुर घाट पर शव से कफन उठाए जाने के मामले में कई प्रमुख लोगों पर तलवार लटकती दिख रही है। एक पार्षद भी जांच के दायरे में आ गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पलहुओं पर जांच कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं जांच में शामिल अफसरों ने लगातार तीसरे दिन लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
गंगा नदी के किनारे शवों को दफनाए जाने का मुद्दा तुल पकड़ चुका है। इसी बीच एक वायरल वीडियो ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के संयुक्त आदेश पर एडीएम प्रशासन और एसपी गंगापार की कमेटी इसकी जांच कर रही है। इस वीडियो में कुछ लोग घाट से पितांबर हटा रहे हैं। इसमें एक पार्षद तथा क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गंगा घाट
- फोटो : prayagraj
इन पर शव का अपमान करने का आरोप है। जांच के केंद्र में तो यह वीडियो है ही, इसमें कई प्रमुख लोगों का नाम सामने आने के बाद दायरा बढ़ा दिया गया है। पितांबर हटाने वालों की मंशा क्या थी आदि पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। इस मकसद से वीडियो में शामिल लोगों से पूछताछ की गई है। इनके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में जांच शुरू होने के तीसरे दिन भी पूछताछ की गई। एडीएम प्रशासन वीएस दुबे का कहना है कि अभी जांच चल रही है। इसे पूरी होने तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।