फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   case of beating of women by the inspector caught the fire, the Samajwadi Party visited the village

Prayagraj : दरोगा द्वारा महिलाओं की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, सपाइयों ने किया गांव का दौरा

Mon, 16 May 2022 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 May 2022 10:42 PM IST
सार

गांव में एक भूखंड पर अवैध कब्जे की शिकायत हुई थी। इस पर राजस्व एवं पुलिस की टीम 11 मई जमीन को मुक्त कराने गई थी। इस दौरान महिलाओं से मारपीट के अलावा राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ हाथापाई का आरोप है।

विज्ञापन
case of beating of women by the inspector caught the fire, the Samajwadi Party visited the village
Prayagraj News : दरोगा के द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शंकरगढ़ के देवरा गांव का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। दरोगा द्वारा घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को सपा का डलिगेशन गांव पहुंचा और पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान डेलिगेशन में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन एवं पुलिस पर कार्रवाई को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन



गांव में एक भूखंड पर अवैध कब्जे की शिकायत हुई थी। इस पर राजस्व एवं पुलिस की टीम 11 मई जमीन को मुक्त कराने गई थी। इस दौरान महिलाओं से मारपीट के अलावा राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ हाथापाई का आरोप है। दरोगा द्वारा महिलाओं की पिटाई करने का वीडियो भी वायरल था। रविवार को इस बाबत एक और वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तुल पकड़ने लगा है। साथ ही इस पर सियासत शुरू हो गई है।
विज्ञापन



सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने गांव देवरा पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना था कि एसडीएम ने इस मामले में ठीक से जवाब नहीं दिया। योगेश ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के पास जमीन खाली कराने का कोई आदेश नहीं था। एक व्यक्ति के कहने पर राजस्व एवं पुलिस की टीम जमीन खाली कराने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने जिलाधिकारी समेत कई उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पीड़ित को न्याय दिलाने तथा इस मामले में आरोपी उप निरीक्षक तथा अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में विधायक संदीप पटेल, महासचिव सोमदत्त पटेल, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, पूर्व प्रमुख गुलाब कली, अरविंद मिश्र। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed