फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against four named and 80 unknown people in land dispute

Prayagraj News: जमीन विवाद में चार नामजद व 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four named and 80 unknown people in land dispute
थाना क्षेत्र के धनुहा में सोमवार दोपहर को एक भूखंड को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद व लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग मामले में मंगलवार को नैनी पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर चार नामजद व 80 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि धनुहा में एक भूखंड को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने निर्माणाधीन भवन को जेसीबी से तोड़ने और जान से मारने को आरोप लगाया था। वहीं, दूसरे पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की शिकायत नैनी पुलिस से की थी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में एक पक्ष की सरोज तिवारी पत्नी दिलीप तिवारी ने मोहल्ले के सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त जवान सूर्य कांत मिश्र उसके पुुत्रों अजीत व विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को सूर्य कांत मिश्र और उनके पुत्र अजीत को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, सूर्य कांत की पत्नी मनोरमा मिश्रा की शिकायत पर नैनी पुलिस ने दिलीप तिवारी, उनकी पत्नी सरोज तिवारी, रजनीश मिश्रा, तपन पांडेय और 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed