{"_id":"64c2cc071babf03a460130d6","slug":"case-against-six-including-husband-in-case-of-death-of-married-woman-allahabad-news-c-3-1-ald1048-186340-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह के खिलाफ केस
Fri, 28 Jul 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ के गद्दोपुरा में एक दिन पहले फंदा लगाने वाली संध्या यादव की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। थाने में रिपोर्ट न लिखे जाने पर मायके वालों ने कमिश्नरेट का घेराव किया। इसके बाद पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
संध्या हरबंसपुरा, सोरांव की रहने वाली थी। बुधवार सुबह उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। बड़ी बहन सरिता ने बताया कि आए दिन उसकी बहन को उसका पति शराब पीकर पीटता था और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर उसकी बहन मायके चली आई थी।
इसके बाद जेठ मन्ना यादव के कहने पर उसके ससुराल वालों को एक लाख रुपये दिए गए थे। तब उसकी बहन को ससुराल वाले घर ले गए थे। आरोप यह भी है कि बुधवार की रात उसकी बहन को पीटने के बाद फंदे से लटका दिया गया। इसके बाद अगले दिन दोपहर में सूचना दी गई कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
मायके वाले बुधवार से ही फाफामऊ थाने में ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए डटे थे। जब वहां एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो बृहस्पतिवार को उन्होंने 40-50 लोगों के साथ पहुंचकर कमिश्नरेट कार्यालय का घेराव कर दिया। इसके बाद थाने में पति गुड्डू यादव समेत परिवार के छह सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई। उधर, दोपहर के बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच मृतका का पोस्टमार्टम किया।