फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car servants will gather on the death anniversary of Sinhala before the Magh fair

माघ मेले के पूर्व सिंहल की पुण्यतिथि पर जुटेंगे कार सेवक

Fri, 15 Nov 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car servants will gather on the death anniversary of Sinhala before the Magh fair
माघ मेले के पूर्व सिहंल की पुण्य तिथि पर जुटेेंगे कार सेवक
विज्ञापन

17 नवंबर को अशोक सिंहल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आमंत्रित किए गए हैं कार सेवक
प्रांत कार्यालय में 16 से शुरू होगा रामचरित्र मानस पाठ, 17 को भंडारे का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद की ओर से माघ मेले में आयोजित कारसेवकों का सम्मान समारोह इस बार आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के पूर्व विहिप के अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन के प्रांत कार्यालय में भी कार सेवकों को आमंत्रित किया गया है। यह सभी कारसेवक 17 नवंबर को विहिप के केसर भवन में आयोजित भावांजलि सभा में स्वर्गीय सिंहल को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

खास बात यह कि विहिप के इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शिरकत करेंगे। दरअसल दो रोज पहले ही विहिप कार्यालय पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य के साथ विहिप पदाधिकारियों ने 17 नवंबर को अशोक सिंहल की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित अखंड रामचरित मानस पाठ करवाए जाने की जानकारी दी थी। इसी दौरान विहिप पदाधिकारियों से तय हुआ कि इस अवसर पर अयोध्या आंदोलन के कार सेवकों को भी आमंत्रित किया जाए। ताकि सभी कारसेवक केसर भवन में आकर अशोक सिंहल को अपनी श्रद्धांजलि दें, और पुरानी यादें साझा की जाए। विहिप की ओर से माघ मेले के दौरान भी अपने शिविर में अयोध्या आंदोलन के कार सेवकों को सम्मानित किए जाने की बात की जा चुकी है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को अखंड रामचरित मानस पाठ सुबह दस बजे से शुरू होगा। 17 नवंबर को भावांजलि सभा दिन में तीन बजे होगी। जबकि पुर्णाहति एवं प्रसाद वितरण (भंडारा) कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होगा। उधर विहिप प्रांत कार्यालय में कार्यालय प्रभारी सुनील सिंह, अश्विनी पाठक आदि के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारी शुरू की जा चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed