फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car ran over bike riding students near new Yamuna bridge, one dead, other in critical condition, case register

Prayagraj : नए यमुना पुल के पास बाइक सवार छात्रों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, केस दर्ज

Thu, 12 Jun 2025 03:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 03:35 PM IST
सार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के नए यमुना पुल के पास कार सवार युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रात्रि करीब तीन बजे हुई। दिन में दोनों गुटों के बीच चाय पीने को लेकर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Car ran over bike riding students near new Yamuna bridge, one dead, other in critical condition, case register
प्रियंकर दुबे। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

चाय पीने के विवाद को लेकर बुधवार आधी रात को छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इसके बाद बाइक से वापस शहर की ओर लौट दो छात्रों को नए यमुना पुल के पास कार सवार छात्रों ने पहले तो टक्कर मारी। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार एक छात्र को रौंदा दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना देर रात तीन बजे की है। पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरा गांव निवासी प्रियंकर द्विवेदी उर्फ सुमुख (23) पुत्र संजय द्विवेदी सीएमपी डिग्री कॉलेज मे एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शहर के अल्लापुर में किराए के कमरा लेकर रहता था। बुधवार आधी रात को वह अपने दोस्त आदित्य यादव निवासी मिर्जापुर व अन्य साथियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत यूनाइटेड कॉलेज के पास चाय पीने के लिए गया था। यहां पर पहले से मौजूद कुछ छात्रों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर सभी वहां से हट गए। रात लगभग 2:30 बजे वह बाइक से आदित्य के साथ वापस लौट रहा था। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए मोड़ के पास कार सवार कुछ छात्रों उसे रोक लिया। उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आदित्य और प्रियंकर मेवा लाल बगिया से लेप्रसी मिशन होते हुए शहर की ओर जा रहे थे। नए यमुना पुल चौराहे से 200 मीटर पहले कार सवारों युवकों ने पहले इनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे प्रियंकर और आदित्य दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार सवार प्रियंकर को रौंदते हुए आगे भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे मे प्रियंकर की मौत हो गई, जबकि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे प्रियंकर के साथियों ने इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्रियंकर को मृत घोषित कर दिया। आदित्य को उसके साथी इलाज के लिए बनारस के बीएचयू ले गए हैं। मामले में प्रियंकर के पिता संजय द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed