फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car collides with bike, brother-in-law and brother-in-law injured

Prayagraj News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, जीजा-साले घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, brother-in-law and brother-in-law injured
अजना सैदाबाद से शुक्रवार की शाम पांच बजे हंडिया जा रहे बाइक सवार जीजा-साला को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के नैकीपुर गांव निवासी अनिल कुमार की शादी हंडिया थाना क्षेत्र के अजना गांव निवासी बिहारीलाल वर्मा की बेटी के साथ हुई है। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल आया हुआ था। शाम को पांच बजे के करीब अपने साले सूरज वर्मा के साथ बाइक से हंडिया जाने के लिए निकला था। हाईवे पर अजना बाजार के पास बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक सवार जीजा-साला गिर गए। आरोपी चालक कार को छोड़ करके मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। तत्काल घायलों को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाल नितेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि बिहारीलाल वर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed