{"_id":"6a1ca06c99e361eb4c0c60cb","slug":"candidates-were-tested-with-questions-like-who-won-the-mrs-universe-crown-allahabad-news-c-3-ald1020-897283-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मिसेज यूनिवर्स का ताज किसने जीता...जैसे सवालों से हुई अभ्यर्थियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मिसेज यूनिवर्स का ताज किसने जीता...जैसे सवालों से हुई अभ्यर्थियों की परीक्षा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को प्रदेश के 10 जिलों और 261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
परीक्षा में मिसेज यूनिवर्स का ताज जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री जैसे प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा भूगोल और विज्ञान से जुड़े प्रश्नों ने भी अभ्यर्थियों की जानकारी को परखा। पूछा गया कि विश्व में सर्वाधिक ज्वालामुखी किस क्षेत्र में पाए जाते हैं।
परीक्षा में पंजीकृत 114951 अभ्यर्थियों में से लगभग 53.23 प्रतिशत ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विभिन्न कॉलेजों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज, रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।