फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates demonstrate technical assistant agriculture

कृषि तकनीकी सहायक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Candidates demonstrate technical assistant agriculture
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कृषि तकनीकी सहायक भर्ती के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। आयोग की ओर से जारी कटऑफ के अनुसार अनुसूचित जाति के सैकड़ों अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को आयोग दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आयोग की इस भर्ती को लेकर शुरू से ही विवाद है। आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अंतिम परिणाम में नियम विरुद्ध एक कैटेगरी के आवेदकों को लाभ पहुंचाया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने इस भर्ती की कटऑफ और मार्कशीट जारी की। आयोग दफ्तर पर पहुंचे अभ्यर्थियों का आरोप था कि उन्हें एसएमएस भेजकर चयन की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


उनके अनुसार 228 या इससे अधिक अंक पाने वालों को सफल घोषित किया गया था, लेकिन अब जो कटऑफ जारी हुई है, उसमें वे बाहर हो गए हैं। नई मेरिट में 232 या इससे अधिक अंक पाने वालों को सफल घोषित किया गया है। इसके विरोध में उन्होंने आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्हाेंने आयोग दफ्तर में ज्ञापन भी सौंपा और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed