फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Canara Bank: In the case of missing Rs 44 lakh, police sent a notice to the bank and asked for evidence

केनरा बैंक : 44 लाख रुपये गायब होने के प्रकरण में पुलिस ने बैंक को नोटिस भेजकर मांगे साक्ष्य

Sun, 17 Mar 2024 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

वादी ने पुलिस को बताया है कि बैंक की आंतरिक जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि नकदी की छंटाई दाेनों आरोपी कर्मचारियों की उपस्थिति में ही हुई थी। आरोप यह भी है कि दोनों ने नोटों के बंडल में से नकदी निकाली है।

विज्ञापन
Canara Bank: In the case of missing Rs 44 lakh, police sent a notice to the bank and asked for evidence
रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत शाखा के करेंसी चेस्ट से 44 लाख रुपये गायब होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने शनिवार काे बैंक अफसरों को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में कहा गया है कि मामले से संबंधित जो भी साक्ष्य हैं, उन्हें उपलब्ध कराया जाए। साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक दिन पहले क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में तैनात सहायक महाप्रबंधक शिवराम मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में बैंक के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह व दैनिक कर्मचारी रघुवीर यादव को नामजद कराया गया है।

विज्ञापन


वादी ने पुलिस को बताया है कि बैंक की आंतरिक जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि नकदी की छंटाई दाेनों आरोपी कर्मचारियों की उपस्थिति में ही हुई थी। आरोप यह भी है कि दोनों ने नोटों के बंडल में से नकदी निकाली है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इसके तहत साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बैंक को पत्र भेजकर साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि विवेचना की जा रही है। उधर आरोपी कर्मचारियों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

केनरा बैंक के करेंसी चेस्ट से 44 लाख रुपये गायब हो गए। इनमें से 39 लाख रुपए की कमी आरबीआई कानपुर ने पकड़ी। जबकि बैंक की आंतरिक जांच में पांच लाख रुपए की हेराफेरी की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों के आधार पर बैंक प्रबंधन ने दो कर्मचारियों पर गबन, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed