फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Campaign: Union Minister Anurag Thakur will start Swachh Bharat program from Prayagraj

अभियान : प्रयागराज से स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Wed, 29 Sep 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Sep 2021 10:41 PM IST
सार

  • एक से 31 अक्तूबर के बीच चलेगा अभियान, सभी संबंधित विभागों के अलावा लोगों की भी होगी भागीदारी

विज्ञापन
Campaign: Union Minister Anurag Thakur will start Swachh Bharat program from Prayagraj
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में स्वच्छ भारत कार्यक्रम एक अक्तूबर से शुरू होगा। केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत करेंगे। 31 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अलावा जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम का अभी प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन उनके हवाई मार्ग से पहले वाराणसी आने का कार्यक्रम संभावित है। वहां से वह सड़क मार्ग से यहां आएंगे। ऐसे में एमएनएनआईटी में होने वाले उद्धाटन कार्यक्रम में उनके दिन में एक बजे शामिल होने की उम्मीद है। वह शाम को संगम पर गंगा आरती में शामिल हाेंगे। इसके अलावा अनुराग ठाकुर की अगुवाई में सफाई अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन


स्वच्छत भारत कार्यक्रम देश के 744 जिलों के 61 लाख गांवों में चलेगा। इस अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण समेत अनेक विभाग शामिल होंगे। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग को भी इसमें शामिल किया गया है। अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम के तहत सफाई के अलावा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्लास्टिक एकत्रित कर उसके डिस्पोजल को लेकर भी अभियान चलेगा। सीडीओ शिपू गिरि ने बुधवार को हुई बैठक में उद्धाटन कार्यक्रम और कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम, चिकित्सा, पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, वन, उद्यान, भारत स्काउट एंड गाइड, खेल, नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed