फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Business will increase if the philosophical places of Prayagraj are promoted

Prayagraj News: प्रयागराज के दार्शनिक स्थलों का हो प्रचार तो बढ़े कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Business will increase if the philosophical places of Prayagraj are promoted
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रयागराज स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं नगर आयुक्त चंद्रभूषण गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान कारोबारियों ने प्रयागराज जिले को व्यापारिक दृष्टिकोण से विकसित करने का सुझाव दिया। यह भी कहा कि यहां के दार्शनिक स्थलों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं। पर्यटकों के आने से प्रयागराज का कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि पर्यटन मानचित्र में प्रयागराज के कई दार्शनिक स्थल शामिल नहीं है। उन्हें पर्यटन मानचित्र में शामिल करने के साथ ही संबंधित स्थलों के साइनेज भी लगाए जाएं। व्यापारियों ने सुजावन देव मंदिर, झूंसी स्थित उल्टा किला, श्रृंगवेरपुर समेत तमाम स्थलों का ऑडियो, वीडियो क्लिप बनाकर उसका व्यापक स्तर पर प्रचार करने का सुझाव दिया। संगम क्षेत्र में कॉरीडोर बनाने की भी बात रखी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रयागराज में पर्यटक तो आते हैं, लेकिन पूरी तरह से जानकारी न होने पर संगम से ही वापस लौट जातेे हैं। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अभिषेक केशरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष पांडेय, विकास वैश्य, युवा अध्यक्ष आयुष गुप्ता, ओकशा कमाल, देवाशीष जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed