फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozer runs on houses for expansion of Bhardwaj Ashram, creating panic

Prayagraj : भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए मकानों पर चला बुलडोजर, मचा रहा हड़कंप

Fri, 05 Jan 2024 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए सर्वे में कुल 37 मकान दायरे में आए थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को पीडीए ने मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण में कई मकानों के नीचे मंदिर मिले।

विज्ञापन
Bulldozer runs on houses for expansion of Bhardwaj Ashram, creating panic
भरद्वाज आश्रम के पास मकानों को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बालसन चौराहे पर स्थित भरद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए पार्क के आसपास के मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। सर्वे में विस्तारीकरण की जद में कुल 37 मकान आ रहे थे। इन मकानों के स्वामियों को नोटिस जारी कर स्वयं से मकान ध्वस्त कर स्थान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में स्थान न खाली करने पर पीडीए ने ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मचा रहा। लोगों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया। ऐहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन

 

भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए सर्वे में कुल 37 मकान दायरे में आए थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को पीडीए ने मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण में कई मकानों के नीचे मंदिर मिले। ऊपर मकान और नीचे मंदिर मिलने से लोग स्तब्ध रह गए। मकान टूटने पुरजोर विरोध भी किया गया। प्रभावित गृह स्वामियों का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। पीडीए मनमानी कर रहा है। 

विज्ञापन



भरद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से काफी समय से तैयारियां की जा रही हैं। प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए सर्वे का कार्य भी किया गया था। चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों को चिन्ह्नित कर नोटिस जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bulldozer runs on houses for expansion of Bhardwaj Ashram, creating panic
भरद्वाज आश्रम के पास मकानों को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान की होगी स्थापना


भारद्वाज आश्रम परिसर के विस्तार के साथ ही अब वहां पर फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र की स्थापना भी होगी। विस्तार की जद में आने वाले 37 भवनों पर जल्द बुलडोजर चलेगा। पीडीए पहले ही इन भवनों को तोड़ने का आदेश जारी कर चुका है। जिसके बाद भवन स्वामी पीडीए का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी। 

कुंभ 2025 के पहले भारद्वाज मुनि आश्रम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थीं। विस्तार के क्षेत्र में आने वाले 37 भवन स्वामियों को पीडीए की तरफ से पिछले साल नवंबर में ही नोटिस जारी किया था। इसमें से कुछ भवन स्वामियों ने अपने दस्तावेज जमा किए थे। इसके बाद भवन स्वामियों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकने लगी। लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आश्रम के पास ही फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। 

Bulldozer runs on houses for expansion of Bhardwaj Ashram, creating panic
भरद्वाज आश्रम के पास मकानों को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

भरद्वाज आश्रम के पास मकानों को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed