{"_id":"66589c60e0fa9ead470bdd9f","slug":"bulldozer-rammed-houses-in-karnaipur-market-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : करनाईपुर बाजार मे मकानों पर गरजा बुल्डोजर, गुस्साए लोगों ने जेसीबी के ऊपर फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : करनाईपुर बाजार मे मकानों पर गरजा बुल्डोजर, गुस्साए लोगों ने जेसीबी के ऊपर फेंके पत्थर
Thu, 30 May 2024 09:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 May 2024 09:03 PM IST
सार
थानाध्यक्ष बहरिया रणविजय सिंह ने हल्का उपनिरीक्षक के साथ पुलिस टीम गठित करके मौके पर भेजा। जिस पर करनाईपुर बाजार में चिन्हित मकानों पर विभाग का बुल्डोजर गरजने लगा। जिससे आस-पास के लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
चौड़ीकरण का विरोध करते करनाईपुर बाजार के नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहरिया के करनाईपुर बाजार में कुछ मकान सड़क चैड़ीकरण के दायरे में आ रहे थे। उसे पीडब्लूडी विभाग की टीम द्वारा चिन्हित करते हुये सभी मकान मालिकों को अवगत करा दिया गया था, लेकिन किसी भी मकान मालिकों द्वारा चिन्हित किये गये मकानों को नही तोड़ा गया । गुरुवार को पीडब्लूडी विभाग द्वारा बहरिया थाने में लिखित रुप से अवगत कराया कि करनाईपुर बाजार में रोड के किनारे बने मकानों को तोड़वाने के लिये पुलिस प्रशासन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बहरिया रणविजय सिंह ने हल्का उपनिरीक्षक के साथ पुलिस टीम गठित करके मौके पर भेजा। जिस पर करनाईपुर बाजार में चिन्हित मकानों पर विभाग का बुल्डोजर गरजने लगा। जिससे आस-पास के लोगों में खलबली मच गई। बाजार वासियों द्वारा खासा आक्रोश व्याप्त हो गया । बाजार वासियों ने जेसीबी के ऊपर ईंट पत्थर भी चलाये जिससे पुलिस प्रशासन और पीडब्लूडी विभाग की टीम मौके से भाग खड़ी हुई और अतिक्रमण हटाने का काम रुक गया।
विज्ञापन
बहरिया के एसएचओ रणविजय सिंह ने बताया कि राजस्व टीम और पीडब्ल्यूडी की टीम अधिक्रमण हटाने के लिए गई थी। ग्रामीणों को आक्रोशत होने पर वापस चली आई। ईंट पत्थर चलने की सूचना गलत है।
विज्ञापन