फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP will field candidates on the basis of caste wise population

Prayagraj News: संपादित...जातिवार जनसंख्या के आधार पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
BSP will field candidates on the basis of caste wise population
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) लोकसभा चुनाव में जातिवार भाईचारा मजबूत कर जातिवार जनसंख्या के आधार पर प्रत्याशी उतारेगी। यह बात शनिवार को हुई बसपा की कैडर बैठक में प्रयागराज एवं मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विनोद बागड़ी और मंडल प्रभारी अभिषेक गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संयुक्त वक्तव्य में कही।उन्होंने कहा कि बसपा भव्यता के साथ बसपा 15 मार्च को कांशीराम की जयंती मनाएगी। वक्ताओं ने सेक्टर बूथ को मजबूत कर मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कहा कि बसपाई 15 मार्च को केंद्र की सत्ता के लिए कमर कस लेंगे। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा अपने बहुजन विरोधी कृत्य को छुपाने के लिए बसपा को भाजपा की बी टीम कहा जाता है ताकि विपक्षियों की कलई न खुले।
विज्ञापन

अपील की कि अपना वोट ऐसे प्रत्याशी या राजनीतिक पार्टी को कभी न दें जो आपके हक, अधिकार, मान सम्मान और भागीदारी में बाधा बने। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी ने की। इस मौके पर राजेश पासी, घनश्याम पटेल, चिंतामणि वर्मा, मोहम्मद शाहिद, प्रेम चंद्र निर्मल, अशोक बिंद, रामबृज गौतम, प्रवीण गौतम, रमेश गौतम, राजनाथ पाल, राजकुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed