फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bsp Supremo Mayawati and AAP MP Sanjay Singh rise Action Priyanka Gandhi

प्रयागराज : फाफामऊ हत्याकांड की दिल्ली-लखनऊ तक गूंज, बसपा-आप ने सरकार को घेरा

Sat, 27 Nov 2021 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 08:03 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया है। उन्होंने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से मिलने के समय भी मांग लिया है।

विज्ञापन
Bsp Supremo Mayawati and AAP MP Sanjay Singh rise Action Priyanka Gandhi
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फाफामऊ के गोहरी गांव में दो दिन पूर्व दलित परिवार में हुए दिल दहलाने वाले सामूहिक हत्याकांड का मामला अब लखनऊ, दिल्ली तक गूंजने लगा है। शनिवार को इस हत्याकांड पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए इसके लिए लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। साथ ही एलान किया है कि रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस घटना के खिलाफ पार्टी विरोध-प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन


गोहरी गांव में दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या पर अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने घटना को शर्मनाक बताया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि इस हत्याकांड से यह साबित हो रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह हत्याकांड प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि योगी सरकार पूर्व की सपा सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार से घटना के दोषी दबंगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि कहा कि इस संकट की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। उधर,आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इस हत्याकांड के मसले पर राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा। संजय सिंह ने यूपी में कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति-धर्म देखकर इंसाफ दिया जा रहा है। सरकार की संवेदनहीनता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री तो छोड़िए, किसी मंत्री ने भी अभी तक पीड़ित परिवार से बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि माता-पिता के अलावा उनका जो बेटा बोल नहीं पाता था, उसको भी हत्यारों ने नहीं छोड़ा। उनका आरोप है कि नाबालिग बेटी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, जबकि उनके भाई भारतीय फौज में हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी पत्नी कह रही थी कि उन्हें भी जान का खतरा है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई, लेकिन यूपी सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

गोहरी में दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या शर्मनाक: मायावती

फाफमऊ के गोहरी गांव में दो दिन पूर्व दलित परिवार में हुए दिल दहलाने वाले सामूहिक हत्याकांड पर बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को चिंता जताई। उन्होंने इस हत्याकांड पर ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए इसके लिए लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है।

गोहरी गांव में दलित परिवार के पति, पत्नी के अलावा उनके पुत्र और पुत्री को लेकर चार सदस्यों की निर्मम हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शर्मनाक बताया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि इस हत्याकांड से यह साबित हो रहा है कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह हत्याकांड प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि योगी सरकार पूर्व की सपा सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है। बसपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार से घटना के दोषी दबंगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि इस हत्याकांड जानकारी मिलते ही प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबूलाल भवरां के नेतृत्व में बीएसपी का प्रतिनिधि मंडल घटनास्थल पर पहुंच गया था। मयावती ने कहा कि कहा कि इस संकट की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जानी चाहिए। बसपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

उधर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया है। उन्होंने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से मिलने के समय भी मांग लिया है। स्थानीय स्तर पर भी राजनीति तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन गांव में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अलावा कांग्रेस और कांग्रेस के लोग गांव में अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। 

 

संजय सिंह की ओर से राष्ट्रपति को भेजा गया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed