फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP New Committee: BSP formed new district committee in Prayagraj and Pratapgarh

BSP New Committee : बसपा ने प्रयागराज और प्रतापगढ़ में गठित की नई जिला कमेटी, कई नेताओं का पत्ता साफ

Mon, 08 Jul 2024 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 03:05 PM IST
सार

प्रयागराज में बसपा का जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, महासचिव बुद्धि प्रकाश भारती, जिला सचिव आकाश वर्मा और जिला खजांची मनोज पाल को बनाया गया है। प्रतापगढ़ में जिला उपाध्यक्ष पद पर अनवर अली, महासचिव नीरज पासी, जिला सचिव राम आसरे आर्य, जिला खजांची उमाकांत पांडेय को बनाया गया है।

विज्ञापन
BSP New Committee: BSP formed new district committee in Prayagraj and Pratapgarh
बसपा की नई जिला कमेटी गठित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा ने प्रयागराज और प्रतापगढ़ की कमेटी में भारी फेरबदल कर दिया गया। जिला कमेटी का पुनर्गठन कर दिया गया है। इसमें से कई पुराने पदाधिकारियों को हटाकर नए कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव के बाद हुई समीक्षा बैठक में कार्यकारिणी को बदलने पर विचार किया गया था। लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशियों का प्रदर्शन इलाहाबाद, फूलपुर, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में पार्टी काफी कमजोर और निराशाजनक रहा।

विज्ञापन

 

प्रयागराज में बसपा का जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, महासचिव बुद्धि प्रकाश भारती, जिला सचिव आकाश वर्मा और जिला खजांची मनोज पाल को बनाया गया है। इसी तरह जिला कार्यकारिणी सदस्य भोला चौधरी और अतुल कुमार को बनाया गया है। बीवीएफ संयोजक लालचंद गौतम और बामसेफ का जिला संयोजक बामसेफ राम निवास बनाया गया है। 

विज्ञापन

प्रतापगढ़ में अनवर उपाध्यक्ष, नीरज महासचिव बने

इसी तरह प्रतापगढ़ में जिला उपाध्यक्ष पद पर अनवर अली, महासचिव नीरज पासी, जिला सचिव राम आसरे आर्य, जिला खजांची उमाकांत पांडेय और कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में उमाशंकर पाल और बांकेलाल पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। बीवीएफ का संयोजक धर्मराज गौतम और बामसेफ का जिला संयोजक राजाराम गौतम को बनाया गया है। दोनों जिलों की कमेटी में जातीय संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। सवर्ण, पिछड़ी जाति के साथ ही एससी को स्थान दिया गया है। फिलहाल पार्टी की ओर से जारी कमेटी में किसी महिला को स्थान नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed