फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Booker Prize 2022: Gitanjali Shree's friends surprised by the government's silence on Booker's achievement

Booker Prize 2022 : बुकर की उपलब्धि पर सरकार की चुप्पी से गीतांजलि श्री की सहेलियां हैरान, मुंशी प्रेमचंद की पौत्री ने कही यह बात

Sun, 29 May 2022 01:08 AM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 May 2022 01:08 AM IST
सार

रेत समाधि की लेखिका गीतांजलि श्री के साथ सेंट मैरीज स्कूल में दूसरी कक्षा से ही पढ़ने वाली कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पौत्री सारा रॉय ने शनिवार को अमर उजाला से बातचीत में अपनी भावनाओं को खुलकर साझा किया।

विज्ञापन
Booker Prize 2022: Gitanjali Shree's friends surprised by the government's silence on Booker's achievement
गीतांजलि श्री को मिला अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार - फोटो : ANI

विस्तार

साहित्य जगत के सबसे बड़े बुकर पुरस्कार को जीतने वाली उपन्यासकार गीतांजलि श्री की इस उपलब्धि पर सरकार की चुप्पी हर किसी को हैरान किए हुए है। कोई आहत है तो कोई इस खामोशी के मायने निकाल रहा है। खासतौर से विश्व पटल पर हिंदी को मान-प्रतिष्ठा दिलाने वाली गीतांजलि पर नाज करने वाली पर उनकी सहेलियां भी असहज हैं। उनका कहना है कि ओलंपिक में एक सोना जीतने पर जहां सरकार सरा जहां सिर पर उठाने लग जाती है, वहीं गीतांजलि की इस कामयाबी के दो दिन बाद अभी तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हिंदी की झंडा गाड़ने पर कुछ न बोलना विचारणीय हो गया है। 

विज्ञापन



रेत समाधि की लेखिका गीतांजलि श्री के साथ सेंट मैरीज स्कूल में दूसरी कक्षा से ही पढ़ने वाली कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पौत्री सारा रॉय ने शनिवार को अमर उजाला से बातचीत में अपनी भावनाओं को खुलकर साझा किया। वह गीतांजलि के साथ नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं तक तो इसी शहर में पढ़ी हैं, जेएनयू में 1966 से 68 तक एक साथ क्लास करने और समय बिताने की पुराने यादें भी जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन

मुंशी प्रेमचंद की पौत्री सारा रॉय ने कहा विश्व पटल पर बनी हिंदी की पहचान
सारा बताती हैं कि इस ऊंचाई तक पहुंचने वाली गीतांजलि ने अपनी कहन शैली के खास हुनर के साथ अपने मुहावरे भी गढ़े हैं। गीतांजलि को बुकर मिलने से अब हिंदी के अन्य रचनाकारों की कृतियों की तरफ भी दुनिया के अन्य लेखक, प्रकाशक और अनुवादक सहज आकर्षित होंगे। हिंदी की विश्व पटल पर छाप तो पड़ी ही, पहचान भी बनी है। हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के लिए चल रहे अभियानों के बीच बुकर की उपलब्धि पर सरकार की चुप्पी से कथाकार सारा भी असहज हैं। वह कहती हैं कि हो सकता है कि सरकार की इसके पीछे कोई नीति हो, लेकिन हिंदी के लिए यह बहुत बड़ा मान है। इसका आदर किया ही जाना चाहिए।


वह कहती हैं कि हो सकता है कि सरकार को लंदन से गीतांजलि श्री के दिल्ली लौटने का इंतजार हो। वह कहती हैं कि सरकार का चाहे जो भी रुख हो, लेकिन हम सब इस उपलब्धि पर गदगद हैं। इसी तरह उनकी बचपन की सहेली सेवा निवृत्त रेल अफसर गौरी सक्सेना भी सरकार की चुप्पी से आहत हैं। गौरी कहती हैं कि ओलंपिक में तो एक मेडल मिलने पर सरकार सारा जहां सिर पर उठा लेती है, लेकिन इस उपलब्धि पर खामोशी क्यों बरती जा रही है, समझ से परे है। उनका मानना है कि इस पुरस्कार ने उन हिंदी रचनाकारों के लिए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं जो इसके हकदार हैं। इससे हिंदी में वैश्विक स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा।

वैश्विर स्तर पर हिंदी को मिला वाजिब दर्जा, अब अनुवाद में आएगी तेजी
गीतांजलि की बड़ी बहन गायत्री की सहेली प्रो. आशा लाल कहती हैं कि इस बुकर से प्रमाणित हो गया है कि हिंदी साहित्य वैश्विक स्तर पर अपना वाजिब दर्जा पाने की ओर बढ़ रहा है। अब हिंदी साहित्य का अनुवाद पहले की तुलना में तेजी से बढ़ेगा। लेकिन, इतने बड़े बुकर पुरस्कार की उपलब्धि हासिल होने के बाद अभी तक पीएम नरेंद्र मोदी ने गीतांजलि को बधाई तक नहीं दी है। सरकार के किसी मंत्री ने इस बुकर सम्मान पर अभी तक अधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इसे लेकर अफसोस भी है। इसलिए कि यह उपलब्धि सिर्फ गीतांजलि श्री की नहीं, बल्कि पूरे हिंदी समाज की है। आशा लाल को गीतांजलि के भारत वापस आने का इंतजार है। वह कहती हैं कि गीतांजलि के आने के बाद हो सकता है कि सरकार इस उपलब्धि पर खुशी जताए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed