फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of youth missing for four days found hanging from a tree

Prayagraj News: चार दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Fri, 26 Jun 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 26 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for four days found hanging from a tree
फूलपुर के घोड़दौली गांव निवासी मृतक अजय कुमार प्रजापति उर्फ कुन्नू की फाइल फोटो।
घोड़दौली गांव में चार दिन से लापता 22 वर्षीय अजय कुमार प्रजापति उर्फ कुन्नू का सड़ा-गला शव बृहस्पतिवार को पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों को बाग से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


बीते 21 जून की सुबह अजय घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। परिजनों ने सोचा कि वह काम से बाहर गए हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को सुजीत सिंह के बाग में पेड़ से लटका शव मिला। मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल शव के नीचे पड़े मिले। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई अमित मुंबई में काम करते हैं, जबकि छोटा भाई शिवम पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed